नीतीश कुमार के शपथ ग्रहण समारोह में मनोज तिवारी और मैथिली ठाकुर करेंगे परफॉर्म, जानिये आम लोगों के लिए क्या है व्यवस्था

Published by : Preeti Dayal Updated At : 19 Nov 2025 2:21 PM

विज्ञापन

मनोज तिवारी और मैथिली ठाकुर

CM Nitish Kumar: नीतीश कुमार 20 नवंबर को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. इसके लिये गांधी मैदान में समारोह की तैयारी भव्य तरीके से की जा रही है. खास बात यह है कि अलीनगर विधानसभा की विधायक मैथिली ठाकुर और सांसद मनोज तिवारी इस समारोह में परफॉर्म करेंगे.

विज्ञापन

CM Nitish Shapath Grahan: 20 नवंबर को नीतीश कुमार 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. गांधी मैदान इस भव्य आयोजन का गवाह बनेगा. शपथ ग्रहण समारोह को लेकर तमाम तैयारियां की जा रही है. खास बात यह है कि समारोह में सांसद मनोज तिवारी और अलीनगर विधानसभा की नई नवेली विधायक मैथिली ठाकुर के परफॉर्मेंस होंगे. जानकारी के अनुसार, लगभग दो घंटे उनका कार्यक्रम होगा.

11 बजे से शुरू होगा सांस्कृतिक कार्यक्रम

इस दौरान बीच-बीच में कलाकारों की तरफ से जट-जटिन, झिझिया, सामा-चकेवा के अलावा भी अन्य डांस परफॉर्म किये जायेंगे. जिसमें बिहार की संस्कृति की झलक दिखेगी. गांधी मैदान में सांस्कृतिक कार्यक्रम 11 बजे से शुरू होगा. समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी आने वाले हैं. साथ ही केंद्रीय मंत्रियों के अलावा एनडीए के दिग्गज नेता भी शामिल होंगे. इस दौरान गांधी मैदान में लगभग डेढ़ लाख लोगों के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है.

गांधी मैदान में बनाए जा रहे 3 खास मंच

गांधी मैदान में तीन मंच बनाया जा रहा है. इसमें मुख्य मंच पर प्रधानमंत्री, राज्यपाल, मुख्यमंत्री सहित अन्य प्रमुख नेता रहेंगे. दूसरे मंच पर वीआईपी लोगों के बैठने के लिए इंतजाम किये जा रहे हैं. तीसरा मंच कलाकारों के लिए तैयार किया जा रहा है. गांधी मैदान के गेट नंबर एक से वीवीआईपी का प्रवेश होगा. मुख्य मंच के पीछे लोहे की बाड़ वाला बैरिकेडिंग किया गया है. समारोह को लेकर जर्मन हैंगर पंडाल तैयार किये जा रहे हैं. गेट नंबर चार से वीआईपी का प्रवेश होगा. सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये जा रहे हैं.

गांधी मैदान में इस गेट से होगी आम लोगों की एंट्री

शपथ ग्रहण समारोह में आम लोगों की इंट्री गेट नंबर 10 के अलावा कुछ अन्य गेट से भी होगा. सभी गेटों पर मेटल डिटेक्टर लगा रहेगा. जहां पूरी तरह से जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद लोगों को अंदर जाने की अनुमति मिलेगी. मैदान में ही पीने के पानी के लिए वाटर एटीएम, पानी टैंकर की व्यवस्था की जा रही है. अधिकारियों की टीम मैदान में पहुंचकर मंच निर्माण, सुरक्षा व्यवस्था, लोगों के बैठने की व्यवस्था से लेकर वीवीआईपी रूट प्लान तक सभी पहलुओं की बारीकी से समीक्षा कर प्लान तैयार कर रहे हैं.

Also Read: Bihar News: बिहार में डिप्टी चीफ इंजीनियर के ऑफिस से 1 करोड़ रुपये बरामद, रुपये गिनने के लिये मंगवाई मशीन, 12 घंटे हुई छापेमारी

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन