Bihar News: बिहार में डिप्टी चीफ इंजीनियर के ऑफिस से 1 करोड़ रुपये बरामद, रुपये गिनने के लिये मंगवाई मशीन, 12 घंटे हुई छापेमारी

Edited by Preeti Dayal
Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

Bihar News: हाजीपुर में रेलवे कंस्ट्रक्शन विभाग के ऑफिस में सीबीआई की टीम ने छापेमारी की. इस दौरान डिप्टी चीफ इंजीनियर के ऑफिस से करीब एक करोड़ रुपये बरामद किये गये. जानकारी के मुताबिक, करीब 12 घंटे तक यह छापेमारी की गई.

विज्ञापन

Bihar News: हाजीपुर में रेलवे के कंस्ट्रक्शन विभाग के कार्यालय में मंगलवार को सीबीआई ने छापेमारी कर एक करोड़ रुपये बरामद किये हैं. छापेमारी सोमवार शाम से शुरू हुई थी, जो मंगलवार सुबह तक चली. इस कार्रवाई के बाद सीबीआई की टीम कंस्ट्रक्शन विभाग के डिप्टी चीफ इंजीनियर आलोक कुमार, हेड क्लर्क आलोक कुमार दास, कर्मी मनीक दास और संवेदक के दो कर्मियों को अपने साथ ले गयी.

रुपये गिनने के लिये मंगवाई गई मशीन

जानकारी के अनुसार, हाजीपुर रेलवे स्टेशन के पीछे स्थित रेलवे के कंस्ट्रक्शन विभाग के कार्यालय में सीबीआई की टीम सोमवार की शाम करीब तीन बजे पहुंची. छापेमारी में डिप्टी चीफ इंजीनियर के कार्यालय से करीब एक करोड़ रुपये बरामद किये गये. इसके बाद कार्यालय में मौजूद डिप्टी चीफ इंजीनियर के अलाव अन्य कर्मियों से पूछताछ हुई. सीबीआई ने रुपये गिनने की मशीन भी मंगवाई.

सीबीआई की टीम ने 12 घंटे तक की पूछताछ

दरअसल, 12 घंटे तक कर्मियों से पूछताछ और रुपये की गिनती के बाद सीबीआई की टीम पांचों कर्मियों को अपने साथ ले गयी. कार्यालय के कर्मियों ने बताया कि डिप्टी चीफ इंजीनियर दो साल पहले यहां आये थे. रेड के दौरान अन्य कर्मियों के भी मोबाइल और बैग को टीम ने कब्जे में लेकर जांच-पड़ताल की. कार्रवाई पूरी होने के बाद करीब 12 बजे रात में सभी कर्मियों को ऑफिस से घर जाने दिया गया.

मुख्य जनसंपर्क अधिकारी ने जानकारी देने से किया इनकार

साथ ही इस संबंध में पूर्व मध्य रेल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने कुछ जानकारी होने से इनकार किया. इस तरह से सीबीआई की छापेमारी के कारण पूरे कार्यालय में हड़कंप मचा रहा. फिलहाल, इस मामले में पूछताछ की जा रही है. इस दौरान क्या कुछ खुलासे होते हैं, यह देखने वाली बात होगी.

Also Read: जमीन के काम हुए आसान, अब हर अंचल कार्यालय में बैठेंगे डिजिटल सहायक, लोगों को मिलेगी सीधी मदद

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन