CM Nitish: अचानक मीठापुर-महुली एलिवेटेड रोड और जीरोमाइल-मसौढ़ी रोड का जायजा लेने पहुंचे सीएम नीतीश, अधिकारियों को लगाई फटकार
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 14 Jun 2025 3:42 PM
CM Nitish: सीएम नीतीश कुमार ने शनिवार को मीठापुर-महुली एलिवेटेड रोड और जीरोमाइल-मसौढ़ी (SH-1) सड़क परियोजनाओं का निरीक्षण किया. उन्होंने चल रहे कामों की समीक्षा की, धीमी रफ्तार पर नाराजगी जताई और अधिकारियों को निर्माण कार्य तेज करने और यात्री सुविधाएं बेहतर बनाने के निर्देश दिए.
CM Nitish: बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने शनिवार को राजधानी पटना में चल रहे दो बड़े परियोजनाओं का निरीक्षण किया और अधिकारियों को निर्देश दिए. सीएम सबसे पहले मीठापुर-महुली फोरलेन एलिवेटेड रोड के निर्माण कार्य का जायजा लेने पहुंचे. उन्होंने मीठापुर फ्लाईओवर गोलंबर और परसा बाजार में स्थल का निरीक्षण किया.
निरीक्षण के दौरान सीएम ने कहा कि इस सड़क के बन जाने से लोगों को बहुत राहत मिलेगी. न्यू बाईपास और उसके आसपास लगने वाले जाम से छुटकारा मिलेगा, जिससे आम जनता को सफर करने में आसानी होगी और समय की भी बचत होगी. सीएम ने अधिकारियों से कहा कि निर्माण कार्य को तेजी से और सही के साथ पूरा किया जाए ताकि आम लोग जल्द इसका लाभ ले सकें.

सीएम ने दी सख्त कार्रवाई की चेतवानी
सीएम नीतीश कुमार इसके बाद जीरोमाइल-मसौढ़ी (SH-1) सड़क निर्माण परियोजना का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने सड़क निर्माण की धीमी गति पर नाराजगी जताई और संबंधित अधिकारियों को फटकार लगाई. उन्होंने कहा कि इस काम में देरी नहीं चल सकती और समय पर काम पूरा करना जरूरी है. उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी दी कि कार्य में लापरवाही बरतने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.
सीएम ने कहा कि यह सड़क पटना से मसौढ़ी को जोड़ती है और इसका निर्माण समय पर पूरा होने से हजारों लोगों को फायदा होगा. इस रास्ते से ग्रामीण और शहरी इलाकों के बीच संपर्क बेहतर होगा और यातायात व्यवस्था में सुधार आएगा.
इसे भी पढ़ें: अगले 48 घंटे बिहार के 23 जिलों में होगी भयंकर बारिश, IMD ने जारी किया डबल अलर्ट

पाटलिपुत्र बस टर्मिनल का भी किया दौरा
निरीक्षण के दौरान सीएम ने पाटलीपुत्र बस टर्मिनल का भी दौरा किया. उन्होंने टर्मिनल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को यात्रियों के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. सीएम ने कहा कि बस टर्मिनल पर साफ-सफाई, बैठने की सुविधा, शौचालय, पेयजल, टिकट काउंटर और सुरक्षा जैसी सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










