Photos: बिहटा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का सीएम नीतीश कुमार ने किया निरीक्षण, निर्माण जल्द शुरू करने के दिए निर्देश

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को पटना के बिहटा में बन रहे अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के स्थल का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्माण कार्य जल्द शुरू करने का निर्देश दिया और कहा कि इस हवाई अड्डे के निर्माण से रोजगार और व्यापार के अवसर भी बढ़ेंगे.
Bihta Airport: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को बिहटा में बनाये जाने वाले अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट का स्थल निरीक्षण किया और जल्द निर्माण कार्य शुरू करने का अधिकारियों को निर्देश दिया है. उन्होंने कहा कि इसके निर्माण से लोगों को हवाई यात्रा में और सुविधा होगी और विभिन्न स्थानों से आने-जाने में सुविधा होगी. इस एयरपोर्ट के निर्माण से और कनेक्टिविटी बढ़ेगी, साथ ही पटना एयरपोर्ट पर पड़ने वाला भार भी कम होगा. रोजगार और कारोबार के अवसर भी बढ़ेंगे.

बेहतर यातायात के लिए होंगी आधुनिक व्यवस्था
मुख्यमंत्री के निरीक्षण के दौरान बिहटा एयरफोर्स स्टेशन के अधिकारी ने मुख्यमंत्री को वहां शुरू होने वाले निर्माण कार्यों के बारे में मानचित्र के माध्यम से विस्तृत जानकारी दी. उन्होंने बताया कि यह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा. यहां हवाई यातायात को बेहतर बनाने के लिए अत्याधुनिक व्यवस्था की जाएगी.

आठ एकड़ अतिरिक्त जमीन की मांग की गई थी
गौरतलब है कि जब बिहटा एयरफोर्स बेस स्टेशन पर सिविल एन्क्लेव बनाने की योजना बनी थी, तब राज्य सरकार ने 108 एकड़ जमीन की मंजूरी दी थी और इसकी चारदीवारी भी बन गई थी. एयर अथॉरिटी ने राज्य सरकार से आठ एकड़ और जमीन की मांग की थी, जिसे मंजूरी मिल गई है.

ये रहे मौजूद
निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, पटना के जिलाधिकारी डॉ चन्द्रशेखरसिंह, वरीय पुलिस अधीक्षक राजीव मिश्रा, बिहटा एयरफोर्स स्टेशन के पदाधिकारी सहित एयरपोर्ट अथॉरिटी के पदाधिकारी उपस्थित थे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Anand Shekhar
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










