CM Nitish Gift: Gen Z को लुभाने में जुटे नीतीश कुमार, हर युवा के खाते में इतने हजार रुपये देने का किया एलान

सीएम नीतीश कुमार
CM Nitish Gift: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार के युवाओं के लिए बड़ा फैसला लिया है. 20 से 25 साल के युवाओं के खाते में हर महीने 1000 रुपये दिए जायेंगे. इस मदद से सरकार का उद्देश्य है कि राज्य के युवाओं को रोजगार के अधिक से अधिक अवसर मिले.
CM Nitish Gift: बिहार के जेनरेशन जेड को लुभाने की बड़ी तैयारी सरकार ने कर ली है. इसके साथ ही बड़ा निर्णय लेते हुए हर युवा के खाते में 1000 रुपये हर महीने देने का एलान कर दिया है. दरअसल, आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक्स के जरिये एक पोस्ट शेयर कर इसकी जानकारी दी. सरकार के इस पहल का उद्देश्य है कि बिहार में युवाओं को रोजगार के ज्यादा से ज्यादा अवसर मिले.
1 करोड़ नौकरी और रोजगार देने का लक्ष्य
सीएम नीतीश अपने पोस्ट में लिखे कि नवम्बर 2005 में नई सरकार बनने के बाद से ही अधिक से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी और रोजगार देना और उन्हें सशक्त और सक्षम बनाना हमलोगों की प्राथमिकता रही है. आप अवगत हैं कि अगले पांच साल में एक करोड़ युवाओं को सरकारी नौकरी और रोजगार देने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. इसके साथ ही आने वाले समय में सरकारी एवं निजी क्षेत्रों में बड़ी संख्या में नौकरी एवं रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे. इस निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए युवाओं को कौशल विकास का प्रशिक्षण दिया जा रहा है ताकि वे नौकरी/रोजगार प्राप्त कर सकें.
बिहार सरकार का बड़ा निर्णय
आगे सीएम नीतीश ने लिखा कि मुझे बताते हुए प्रसन्नता हो रही है कि राज्य सरकार के सात निश्चय कार्यक्रम अन्तर्गत पूर्व से संचालित मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना का विस्तार किया गया है. इसके अन्तर्गत इंटर पास युवाओं को पहले से दी जा रही स्वयं सहायता भत्ता योजना का लाभ अब कला, विज्ञान और वाणिज्य पास स्नातक बेरोजगार युवाओं को भी दिए जाने का निर्णय लिया गया है.
हर महीने दिए जायेंगे 1000 रुपये
20-25 आयु वर्ग के वैसे स्नातक पास युवा जो कहीं पढ़ाई नहीं कर रहे है और नौकरी या फिर रोजगार के लिए प्रयास कर रहे हैं, उनका कोई स्वरोजगार नहीं है, सरकारी, निजी, गैर सरकारी नियोजन प्राप्त नहीं है, को भी 1000 रुपए हर महीने की दर से अधिकतम दो वर्षों तक मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता का भुगतान किया जाएगा. सीएम ने लिखा कि मुझे उम्मीद है कि इस सहायता भत्ता का उपयोग युवाएं जरूरी ट्रेनिंग लेने और प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारियों में करेंगे ताकि उनका भविष्य सुरक्षित हो सके.
बिहार सरकार का उद्देश्य
राज्य सरकार की इस दूरदर्शी पहल का उद्देश्य है कि राज्य के युवाओं को रोजगार के अधिक से अधिक अवसर मिले. यहां के शिक्षित युवा आत्मनिर्भर, दक्ष और रोजगार देने वाले बनें और देश और राज्य के विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे सकें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By प्रीति दयाल
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.
प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.
पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.
कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.
प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










