ePaper

सीआइएमपी के छात्रों ने एनएफएलक्यू 2025 के फिनाले में मारी बाजी

Updated at : 20 Aug 2025 8:35 PM (IST)
विज्ञापन
सीआइएमपी के छात्रों ने एनएफएलक्यू 2025 के फिनाले में मारी बाजी

टीम ने इस्ट पीजी रीजनल राउंड में शानदार प्रदर्शन किया और टॉप 10 संस्थानों में सीआइएमपी को जगह दिलायी.

विज्ञापन

-रोहित, सौरव और प्रो रंजीत तिवारी मुंबई में करेंगे राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधित्व संवाददाता, पटना चंद्रगुप्त प्रबंधन संस्थान पटना (सीआइएमपी) के छात्रों रोहित कुमार, सौरव कुश और उनके मार्गदर्शक प्रो रंजीत तिवारी ने नेशनल फाइनेंशियल लिटरेसी क्विज 2025 के ग्रैंड फिनाले के लिए क्वालिफाइ कर लिया है. यह प्रतियोगिता देश भर के युवाओं के बीच वित्तीय ज्ञान बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित की जाती है. टीम ने इस्ट पीजी रीजनल राउंड में शानदार प्रदर्शन किया और टॉप 10 संस्थानों में सीआइएमपी को जगह दिलायी. इस सफलता पर संस्थान के निदेशक प्रो राणा सिंह ने खुशी जताते हुए कहा, यह हमारे संस्थान के लिए गर्व का क्षण है. मुख्य प्रशासनिक अधिकारी कुमोद कुमार ने भी टीम की मेहनत और समर्पण की सराहना की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANURAG PRADHAN

लेखक के बारे में

By ANURAG PRADHAN

ANURAG PRADHAN is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन