दो राउंड के बाद सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों के 7243 सीटें रह गयीं रिक्त, इन सीटों पर एडमिशन के लिए आज से च्वाइस फिलिंग

Updated:
विज्ञापन
दो राउंड के बाद सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों के 7243 सीटें रह गयीं रिक्त, इन सीटों पर एडमिशन के लिए आज से च्वाइस फिलिंग

बिहार के 38 सरकार इंजीनियरिंग कॉलेजों में सेकेंड राउंड की एडमिशन प्रक्रिया समाप्त हो गयी है.

विज्ञापन

संवाददाता, पटना: बिहार के 38 सरकार इंजीनियरिंग कॉलेजों में सेकेंड राउंड की एडमिशन प्रक्रिया समाप्त हो गयी है. दो राउंड की एडमिशन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद राज्य के 38 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों में 13675 सीटों पर मात्र 6432 सीटों पर ही एडमिशन हो पाया है. शेष 7243 सीटें रिक्त रह गयी हैं. इन रिक्त सीटों को बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा-2025 की मेधा सूची के आधार पर च्वाइस फिलिंग की जायेगी. बीसीइसीइ (पीसीएम, पीसीएम ऑफ बीसीएमबी ग्रुप में शामिल सभी पात्रता-प्राप्त अभ्यर्थी च्वाइस फिलिंग की प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं. ऑनलाइन च्वाइस फिलिंग चार अगस्त से शुरू होगी. च्वाइस फिलिंग चार से सात अगस्त तक कर सकते हैं. आवेटन रिजल्ट 12 अगस्त को जारी किया जायेगा. पहले राउंड का एडमिशन 14 से 16 अगस्त तक होगा. सेकेंड राउंड का आवंटन रिजल्ट 22 अगस्त को जारी किया जायेगा. एडमिशन 24 से 25 अगस्त तक होगा. गौरतलब है कि दो राउंड तक जेइइ मेन के स्कोर पर एडमिशन प्रक्रिया आयोजित की गयी. बीसीइसीइबी ने पहले ही कहा था कि जेइइ मेन के स्कोर के आधार पर दो राउंड तक इंजीनियरिंग कॉलेजों की सीटों पर एडमिशन होगा. इसके बाद सीटें रिक्त रह जाती है तो बीसीइसीइ-2025 की मेधा सूची के आधार पर एडमिशन होगा. बीटेक के 7402 व डेयरी टेक्नोलॉजी में 14 सीटें रिक्त: बीसीइसीइबी ने रिक्त सीटों का सीट मैट्रिक्स वेबसाइट पर जारी कर दिया है. सीट मैट्रिक्स के अनुसार बीटेक में अभी कुल 7402 सीटें रिक्त हैं, जिसमें बीटेक के 7243 सीटें और सिपेट बिहटा में 159 सीटें रिक्त हैं. इसके साथ डेयरी टेक्नोलॉजी में 14 सीटें रिक्त हैं. इन सभी सीटों पर एडमिशन के लिए स्टूडेंट्स चार से सात अगस्त तक च्वाइस फिलिंग कर सकते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Durgesh Kumar

लेखक के बारे में

By Durgesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन