Gopal Khemka: गोपाल खेमका मर्डर केस पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, बोले- 'अगर पॉश इलाके का ऐसा हाल है तो गांव का…',
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 06 Jul 2025 4:01 PM
चिराग पासवान
Gopal Khemka: बिहार की राजधानी पटना के सबसे सुरक्षित इलाके में गोपाल खेमका के मर्डर के बाद से प्रशासन पर लगातार सवाल उठ रहे हैं. विपक्ष भी लगातार लॉ एंड आर्डर को ध्वस्त बता रहा है. इसी बीच एनडीए में शामिल चिराग पासवान ने कारोबारी के मर्डर पर बयान दिया है.
Gopal Khemka: बिहार की राजधानी पटना में बड़े कारोबारी गोपाल खेमका की हत्या के बाद से कानून व्यवस्था सवालों के घेरे में है. तेजस्वी यादव, पप्पू यादव, राजेश राम समेत विपक्ष के सभी नेता लगातार हमलावर हैं. अब एनडीए में सहयोगी और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने भी बिहार के लॉ एंड ऑर्डर को लेकर चिंता जाहिर की है.
क्या बोले चिराग पासवान
बिना किसी का नाम लिए चिराग ने कहा, “जिस तरह बिहार में अपराध बढ़े हैं, और कानून व्यवस्था ध्वस्त हुई है, यह चिंता का विषय है. अगर पटना के पॉश इलाके में ऐसी घटना हुई है, तो हम कल्पना ही कर सकते हैं कि गांवों में क्या हो रहा होगा.”
चिराग ने कहा, “सुशासन के लिए जानी जाने वाली सरकार के राज में ऐसी घटनाएं होना चिंताजनक है, तब विपक्ष को बोलने का मौका मिलेगा. ऐसी घटना की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए सख्त कार्रवाई की जरूरत है.”
चिराग की पार्टी के सांसद ने भी उठाया था सवाल
गोपाल खेमका मर्डर पर इससे पहले राजेश वर्मा ने भी बिहार सरकार पर सीधा हमला बोला था. राजेश ने कहा था, “बिहार में व्यापारी और वैश्य समाज सुरक्षित नहीं है. कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है.”
बिहार चुनाव की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
तेजस्वी यादव बोले- अब तक 65,000 हत्याएं हो चुकी है
कारोबारी मर्डर केस पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी ने कहा, “एनडीए के शासन में अब तक 65,000 हत्याएं हो चुकी है फिर भी मंगलराज है. मजाल है, सरकार किसी घटना पर कोई व्यक्तव दे सकें?”
बता दें कि शुक्रवार की देर रात 11: 20 मिनट पर गोपाल खेमका बांकीपुर क्लब से रामगुलाम चौक के समीप कटारुका निवास के गेट पर पहुंचे थे. यहां छठे तल्ले पर उनका फ्लैट है. गेट के पास ही पहले से घात लगाए शूटर ने उन्हें गोली मार दी. इसके बाद परिजन उन्हें अस्पताल ले गये. मृत कारोबारी के घरवालों ने आरोप लगाया कि सूचना देने के दो घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची.
इसे भी पढ़ें: पटना मेट्रो को लेकर आया सबसे बड़ा अपडेट, 15 जुलाई तक पूरा हो जायेगा यह काम
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










