Chirag Paswan: आरा से चिराग पासवान ने दिया साफ संदेश, बोले- 'मैं सभी 243 सीटों से चुनाव लड़ूंगा, मेरा गठबंधन सिर्फ बिहार की जनता के साथ'
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 08 Jun 2025 8:51 PM
Chirag Paswan: केंद्रीय मंत्री एवं लोजपा(रा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने रविवार को विधानसभा चुनाव का शंखनाद कर दिया है. आरा में पार्टी की नव संकल्प महासभा को संबोधित करते हुए कहा कि हां मैं चुनाव लडूंगा. विधानसभा के सभी 243 सीटों से चुनाव लड़ूंगा.
Chirag Paswan, संवाददाता, पटना: चिराग पासवान ने कहा कि मेरा गठबंधन सिर्फ बिहार की जनता के साथ है. हालांकि उन्होंने कहा कि किस विधानसभा चुनाव लडूं यह आप सब को तय करना है. मेरा वादा है कि मैं बिहार को आगे ले कर जाऊंगा. मेरा एक ही लक्ष्य है विकसित बिहार, ‘बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट. उन्होंने कहा कि मेरा संकल्प है कि मैं बिहार को देश का नंबर एक राज्य बनाऊंगा. जब तक मैं बिहार को विकसित राज्य नहीं बना लेता तब तक मैं चैन से नहीं बैठने वाला हूं. लोजपा(रा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने केंद्र की मोदी सरकार और राज्य की नीतीश सरकार की भी तारीफ की.
जंगलराज के लिए सिर्फ राजद नहीं,बल्कि कांग्रेस भी जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री चिराग ने जंगलराज को लेकर कांग्रेस को भी घेरा और कहा कि जिस जंगलराज की हम बात करते हैं, उसके लिए सिर्फ राजद ही नहीं, बल्कि कांग्रेस भी बराबर की जिम्मेदार है. बिहार में उस दौर में दोनों दल सत्ता में रहे और राज्य को अराजकता की ओर धकेला दिया. उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर जमकर हमला बोला. लोगों से अपील की कि वे राहुल के झांसे में न आएं. जो लोग आज दलित शोषित और वंचितों की बात करते हैं यह वही लोग हैं जिनके शासनकाल में बिहार में नरसंहार हुआ.
कर्पूरी के सपनों को कांग्रेसे ने दी तिलांजलि,मेरी सरकार ने दिया भारत रत्न
चिराग ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर ही थे जिन्होंने सही मायने में सामाजिक न्याय की व्यवस्था को बल देने का काम किया. लेकिन उनके सपनों को तिलांजलि देने का अगर किसी ने किया तो तो वह कांग्रेस है. उन्होंने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि ये लोग आज डॉ. बाबा साहब भीमराव अंबेडकर का नाम लेते नहीं थकते जब केंद्र में उनकी सरकार थी, तो संसद में लोकसभा में भीमराव अंबेडकर की एक प्रतिमा भी नहीं लगने दिए. संसद में उनकी पहली तस्वीर जब राम विलास पासवान जी कल्याण मंत्री बने तब लगी. एनडीए की सरकार ने कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न से सम्मानित किया.
बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
बिहारी स्वाभिमान के लिए चिराग ने चुनाव लड़ने का फैसला
लोजपा(रा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि चिराग पासवान के लिए ना कोई पद मायने रखता है न हीं सत्ता, मायने रखता है बिहार फर्स्ट कैसे हो बिहार पहले पायदान पर कैसे जाएं. बिहारी अस्मिता और स्वाभिमान के लिए चिराग पासवान ने चुनाव लड़ने का फैसला लिया है. उन्होंने कहा कि मैं जिस उद्देश्य को लेकर चला हूं उसमें चिराग पासवान अकेला कुछ नहीं कर सकता. उसके लिए आप सबों को मेरा साथ सहयोग करना होगा. उसके लिए आपको चिराग पासवान बनना होगा, हर घर जाकर अपनी बातों को बताना होगा.
आप सब मेरा साथ दीजिए बदले में मैं विकसित बिहार बना कर दूंगा. चिराग ने कहा कि उनकी रगों में जब रक्त का एक-एक बूंद है मेरे शरीर में जब तक सांस है तब तक आप के लिए लडूंगा. कार्यक्रम में सांसद अरुण भारती, वीणा सिंह,राजेश वर्मा,सांसद शांभवी चौधरी,प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी और हुलास पांडे आदि उपस्थित थे.
इसे भी पढ़ें: बिहार में मौसम विभाग का डबल अलर्ट, इस दिन सभी जिलों में होगी भयंकर बारिश
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










