कच्चीदरगाह के पास मिला बच्चे का कटा सिर
Published by : MAHESH KUMAR Updated At : 20 Jan 2026 12:32 AM
नदी थाना क्षेत्र के कच्चीदरगाह के सेंट्रल बैंक के पास से सोमवार की देर शाम एक बच्चे का कटा हुआ सिर मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी.
प्रतिनिधि, फतुहा
नदी थाना क्षेत्र के कच्चीदरगाह के सेंट्रल बैंक के पास से सोमवार की देर शाम एक बच्चे का कटा हुआ सिर मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी. यह खबर आग की तरह पूरे क्षेत्र में फैल गयी. हालांकि बच्चे का कटा सिर किसका है, पता नहीं चल पाया. नदी थाना पुलिस मामले की गंभीरता से जांच में जुट गयी है.
घटना के संबंध में बताया जाता है कि सोमवार की देर शाम छह बजे के बाद कच्ची दरगाह के ग्रामीणों ने सेंट्रल बैंक के पास एक बच्चे का कटा हुआ सिर देखा. सिर कटे चेहरा में मिट्टी लगा हुआ है, जिससे यह कयास लगाया जा रहा है कि अपराधियों ने बच्चे को कीचड़युक्त जगह पर उसके सिर काट कर उसके धड़ को कहीं गाड़ तो नहीं दिया है.घटना की सूचना मिलते ही नदी थाना अध्यक्ष शंकर कुमार झा और फतुहा एसडीपीओ अवधेश कुमार घटना स्थल पर पहुंच कर पूरे मामले को बारीकी से जांच की. नदी थानाध्यक्ष दल बल के साथ पूरे इलाके में सिर की पहचान कराने के प्रयास में जुटे थे.समाचार प्रेषण तक कटे सिर की पहचान नहीं हो सकी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










