बिहार यूनिट : रेलवे स्टेशनों पर चाइल्ड ट्रैफिकिंग की होगी निगरानी

Updated:
विज्ञापन
बिहार यूनिट : रेलवे स्टेशनों पर चाइल्ड ट्रैफिकिंग की होगी निगरानी

बिहार के सभी रेलवे स्टेशनों पर बहुत जल्द चाइल्ड हेल्प डेस्क स्थापित किया जायेगा, ताकि बच्चों को ट्रैफिकिंग से बचाया जा सके.

विज्ञापन

संवाददाता, पटना बिहार के सभी रेलवे स्टेशनों पर बहुत जल्द चाइल्ड हेल्प डेस्क स्थापित किया जायेगा, ताकि बच्चों को ट्रैफिकिंग से बचाया जा सके. वर्तमान में चाइल्ड हेल्पलाइन सेवा का संचालन 26 जिलों में हो रहा है. वहीं, 11 रेलवे स्टेशनों पर चाइल्ड हेल्प डेस्क काम कर रहा है. जो संबंधित जिले के डीएम की निगरानी में काम करता है.बिहार के विभिन्न जिलों से बच्चों की ट्रैफिकिंग कई कारणों से हो रही है. जिसमें बाल मजदूरी भी शामिल है. ऐसे सभी बच्चों को बचाने के लिए प्लान तैयार होगा. समाज कल्याण विभाग की पहल पर यह काम इसी वर्ष अंत तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है. बिहार के किसी भी रेलवे स्टेशन से कोई भी बच्चा दिल्ली,मुंबई, दिल्ली,जयपुर सहित अन्य शहरों के लिए जाते मिले, तो उनसे पूछताछ के बाद उन्हें वहां से छोड़ा जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Rakesh Ranjan

लेखक के बारे में

By Rakesh Ranjan

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन