धनरूआ के प्रखंड प्रमुख ने सीओ पर भ्रष्टाचार में लिप्त रहने का लगाया आरोप

Updated at : 13 Jun 2024 12:08 AM (IST)
विज्ञापन
धनरूआ के प्रखंड प्रमुख ने सीओ पर भ्रष्टाचार में लिप्त रहने का लगाया आरोप

धनरूआ अंचल कार्यालय में व्याप्त अनियमितता और कर्मियों द्वारा बरती जा रही लापरवाही पर प्रखंड प्रमुख बबिता देवी ने अंचलाधिकारी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है.

विज्ञापन

पत्र लिख कार्रवाई की मांग की

मसौढ़ी. धनरूआ अंचल कार्यालय में व्याप्त अनियमितता और कर्मियों द्वारा बरती जा रही लापरवाही पर प्रखंड प्रमुख बबिता देवी ने अंचलाधिकारी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. उन्होंने सीओ पर उनकी बातों की अवहेलना करने और दाखिल खारिज, परिमार्जन व भूमि मापी के कार्यों में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है. प्रमुख बबिता देवी ने इस संबंध में मसौढ़ी के एसडीओ, उप विकास आयुक्त, पटना, पंचायती राज विभाग के मंत्री और मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर सीओ के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है. प्रमुख ने बताया कि अंचल कार्यालय में दाखिल खारिज, परीमार्जन, भूमि मापी, जाति, आवासीय, आय प्रमाण पत्र समेत अन्य कार्यों को लेकर आवेदकों की रोज शिकायतें मिल रही थी. इसे लेकर उन्होंने सीओ को कई बार कॉल किया लेकिन उन्होंने उनका कॉल रिसीव नहीं किया. बाद में 10 जून को उन्होंने कॉल रिसीव किया तो उन्हें शिकायतों पर बात करने के लिए चेंबर में बुलाया. इस पर उन्होंने अमर्यादित भाषा का प्रयोग कर चेंबर में आने से मना कर दिया और कहा कि वे उनके चेंबर में आएं. इस संबंध में सीओ स्वाति कुमारी का पक्ष जानने के लिए उन्हें कॉल किया गया लेकिन उन्होंने कॉल रिसीव नहीं किया. इधर एसडीओ अमित कुमार पटेल ने कहा कि धनरूआ प्रमुख का इस संबंध में एक पत्र प्राप्त हुआ है. उनके बुलाने पर उनके कक्ष में सीओ के नहीं जाने से प्रमुख नाराज हो गयी है. यह मामूली सी बात है. उन्होंने प्रमुख से अंचल कार्यालय से जुड़े लंबित मामलों की सूची उपलब्ध कराने का आग्रह किया है ताकि उसका जल्द ही निष्पादन हो सके. उन्होंने सीओ द्वारा कॉल नहीं उठाए जाने की शिकायत पर कहा कि यह गलत है. सीओ से इस बाबत पूछताछ की जायेगी.

————–

प्रोफेसर ने बैंक में मिला नोटों का बंडल किया वापसमसौढ़ी. नगर के मेनरोड स्थित एसबीआइ शाखा परिसर में बुधवार की सुबह पन्नुलाल सिंह महाविद्यालय के प्रोफेसर सह सतीस्थान निवासी सुबोध कुमार सिंह ने ईमानदारी की मिसाल पेश की. बैंक परिसर में किसी ग्राहक का गिरा नोटों का बंडल सुबोध कुमार सिंह ने शाखा प्रबंधक संगीत कुमार को यह कहते हुए लौटा दिया गया कि किसी का यह रकम बैंक परिसर में गिर गया था. इस कार्य के लिए शाखा प्रबंधक ने प्रोफेसर सुबोध कुमार सिंह के प्रति कृतज्ञता जतायी. बाद में शाखा प्रबंधक ने सीसीटीवी फुटेज को खंगाला. इसमें पता चला कि पुनपुन प्रखंड के लोचना निवासी दिनेश्वर प्रसाद सिंह बुधवार की सुबह बैंक से रकम की निकासी करने के बाद पैसा गिर गया था. शाखा प्रबंधक ने दिनेश्वर सिंह को बुला कर उनका पैसा वापस किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन