Chhath New Geet: 'दुखवा मिटाईं छठी मईया…' कैंसर से जूझ रहीं शारदा सिन्हा ने छठी मइया से लगाई गुहार
Published by : RajeshKumar Ojha Updated At : 04 Nov 2024 12:06 PM
Chhath Puja 2024 पर Sharda Sinha का लोकपर्व आस्था के महापर्व छठ को लेकर गया एक गाना सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जा रहा है. कैंसर से जूझ रहीं शारदा सिन्हा ने छठ पर नया एलबम जारी किया है. यह गाना अब हर जगह गाये जा रहे हैं. एम्स में कैंसर से जूझ रहीं शारदा सिन्हा के छठ पर गाया है
Chhath Puja 2024: स्वर साधिका शारदा सिन्हा दिल्ली एम्स में भर्ती हैं. जो सूचना आ रही है उसके अनुसार वे कैंसर से पीडित हैं. एम्स से ही उन्होंने छठी मईया से गुहार लगाते हुए एक गाना शेयर किया है…दुखवा मिटाईं छठी मईया… 72 वर्षीय शारदा सिन्हा को विश्वास है कि छठी मईया उनकी पुकार सुनेंगी और वे फिर से अपने प्रशंसकों के बीच स्वस्थ होकर लौटेंगी.
शारदा सिन्हा ने लगभग छह दर्जन छठ के गीतों को अपने स्वरों से सजा चुकीं हैं. लोक गायिका शारदा सिन्हा हर साल छठ पर अपना एक गीत का वीडियो रिलीज करती रही हैं. शारदा सिन्हा ने इस कड़ी को आगे बढ़ाने की इच्छा अपने बेटे अंशुमान से जाहिर की हैं. अंशुमान ने ही ‘दुखवा मिटाईं छठी मईया’ का ऑडियो रिलीज किया. अस्वस्थ होने की वजह से गाने का वीडियो नहीं बन पाया, इसलिए इसका ऑडियो फॉर्मेट ही रिलीज किया गया है. देखिए वीडियो
Also read : Chhath Puja 2024: छठ पूजा में पहनें ये 5 रंग के कपड़े, आप भी जानिए
Also read : Chhath Puja: छठ पूजा के समय किन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए, जानिए
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By RajeshKumar Ojha
Senior Journalist with more than 20 years of experience in reporting for Print & Digital.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










