ePaper

युवती ने पहले दोस्ती की और फिर शादी का झांसा देकर कर ली 3.50 लाख की ठगी

Updated at : 11 Jul 2025 1:09 AM (IST)
विज्ञापन
युवती ने पहले दोस्ती की और फिर शादी का झांसा देकर कर ली 3.50 लाख की ठगी

कटिहार के एक युवक से एक लड़की ने पहले दोस्ती की और फिर प्रेम जाल में फंसाया और शादी करने का झांसा देकर 3.50 लाख की ठगी कर ली.

विज्ञापन

संवाददाता, पटना कटिहार के एक युवक से एक लड़की ने पहले दोस्ती की और फिर प्रेम जाल में फंसाया और शादी करने का झांसा देकर 3.50 लाख की ठगी कर ली. युवक ने उस युवती के खिलाफ में सचिवालय थाना में केस दर्ज करा दिया है और युवती से अपनी जान का खतरा भी बताया है. युवक ने पुलिस को यह भी जानकारी दी है कि युवती की पाकिस्तान व तुर्की से भी है. साथ ही उसका संबंध असामाजिक तत्वों के साथ ही राजनेताओं से भी है. वह किसी भी समय मेरी हत्या करवा सकती है. इधर, पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और जांच कर रही है. पटना एयरपोर्ट से पटना जंक्शन जाने के क्रम में टोटो में हुई थी मुलाकात युवक कुछ दिनों पहले बिहार के बाहर से प्लेन से पटना एयरपोर्ट पहुंचे थे. इसके बाद वे कटिहार जाने के लिए पटना एयरपोर्ट से टोटो से पटना जंक्शन आने लगे. उसी टोटो में युवती बैठी हुई थी. उन दोनों की दोस्ती हो गयी और उसने मोबाइल नंबर ले लिया. इसके बाद वह उससे बात करने लगी और एक दिन प्यार का इजहार कर दिया. उसने समझा कि सही में युवती को प्यार हो गया है. इसके बाद वह प्रतिदिन रात-रात भर बात करती थी. इसी दौरान उसने पटना मिलने के लिए बुलाया और 80 हजार रुपये मांगा. इस पर उसे दे दिया. इसके बाद उसने शादी करने का झांसादिया और फिर से पैसे मांगे, जो उसे दे दिया. कई बार मां के इलाज व अन्य कारणों की जानकारी देकर उसने करीब 3.50 लाख रुपये की ठगी कर ली. बाद में पता चला कि वह युवती काफी शातिर है और वह कई नामों से जानी जाती है. इसके बाद उससे संबंध तोड़ लिया और पैसे की मांग की तो उसने जान से मारने की धमकी दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DURGESH KUMAR

लेखक के बारे में

By DURGESH KUMAR

DURGESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन