आज से पटना जिले सहित दक्षिण बिहार के कई जिलों में बारिश के आसार

आज से पटना जिले सहित दक्षिण बिहार के कई जिलों में बारिश के आसार
संवाददाता,पटना मंगलवार से पटना सहित दक्षिण बिहार के कई जिलों में कुछ एक स्थानों पर बारिश के आसार हैं. ऐसी स्थिति अगले दो से तीन दिन तक बनी रह सकती है. हालांकि हल्की से मध्यम बारिश कई जगहों पर हो सकती है. आइएमडी पटना की आधिकारिक जानकारी के अनुसार दक्षिण बिहार में रोहतास,भभुआ, औरंगाबाद ,गया भोजपुर,बक्सर और नवादा जिलों में एक दो स्थान पर भारी बारिश होने की आशंका है. इस दौरान मेघ गर्जन का भी पूर्वानुमान है. उल्लेखनीय है कि अभी माॅनसून की अक्षीय रेखा बिहार से बाहर बनी हुई है. यही वजह है कि व्यापक बारिश बिहार में नहीं हो पा रही है. बिहार में अभी तक सामान्य से 24 प्रतिशत कम 563 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










