कैंपस : सीइटी-बीएड की आंसर-की जारी, 29 तक दर्ज करवा सकते हैं आपत्ति
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 26 Jun 2024 7:56 PM
दो वर्षीय बीएड एवं शिक्षा शास्त्री में नामांकन के लिए आयोजित सीइटी-बीएड-2024 की संयुक्त प्रवेश परीक्षा की आंसर-की वेबसाइट (www.biharcetbed-lnmu.in) पर बुधवार को अपलोड कर दी गयी
संवाददाता, पटना दो वर्षीय बीएड एवं शिक्षा शास्त्री में नामांकन के लिए आयोजित सीइटी-बीएड-2024 की संयुक्त प्रवेश परीक्षा की आंसर-की वेबसाइट (www.biharcetbed-lnmu.in) पर बुधवार को अपलोड कर दी गयी. राज्य नोडल पदाधिकारी प्रो अशोक कुमार मेहता ने बताया कि अभ्यर्थी 29 जून की रात तक आंसर-की पर आपत्ति दर्ज कर सकेंगे. किसी भी प्रकार की आपत्ति के साक्ष्य के रूप में वैध प्रमाण पीडीएफ में संलग्न करना अनिवार्य है. प्रो मेहता ने कहा कि अक्सर देखा जाता है कि अभ्यर्थी गेस पेपर और गूगल के उत्तर को साक्ष्य के रूप में भेजते हैं. ऐसे साक्ष्यों पर विचार नहीं किया जायेगा. वैध प्रमाण में टेक्स्टबुक, संदर्भ ग्रंथ मान्य होगा. वैध आपत्ति के आलोक में आवश्यकतानुसार आंसर-की को सुधार कर परीक्षाफल प्रकाशित किया जायेगा. उन्होंने कहा कि आठ जुलाई को परीक्षा परिणाम प्रकाशित होना प्रस्तावित है, जिसे वेबसाइट पर देखा जा सकता है. प्रो मेहता ने बताया कि परीक्षा के परिणाम के बाद दो वर्षीय बीएड एवं शिक्षा शास्त्री में काउंसेलिंग के लिए पुन: पंजीयन कराना अनिवार्य है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










