मनरेगा मजदूरों के लिए केंद्र से मिले 2102 करोड़ रुपये

Updated:
विज्ञापन
मनरेगा मजदूरों के लिए केंद्र से मिले 2102 करोड़ रुपये

उपमुख्यमंत्री सह वित्त मंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बिहार यात्रा से पांच दिन पहले चालू 2025-26 में बिहार के मनरेगा मजदूरों का भुगतान के लिए केंद्र सरकार ने 2102.24 करोड़ से अधिक की राशि को पहली किस्त के रूप में मंजूरी दे दी है.

विज्ञापन

संवाददाता, पटना उपमुख्यमंत्री सह वित्त मंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बिहार यात्रा से पांच दिन पहले चालू 2025-26 में बिहार के मनरेगा मजदूरों का भुगतान के लिए केंद्र सरकार ने 2102.24 करोड़ से अधिक की राशि को पहली किस्त के रूप में मंजूरी दे दी है. यह राशि विभिन्न श्रेणियों के मजदूरों के बीच बीच वितरित की जायेगी. श्री चौधरी ने इसके लिए मनरेगा मजदूरों की ओर से प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद दिया और कहा कि इस राशि का भुगतान जल्द किया जायेगा. इस वर्ष एक करोड़ 36 लाख 72 हजार 933 परिवार मनरेगा में पंजीकृत हैं. उन्होंने कहा कि केंद्रीय सहायता मिलने से मनरेगा मजदूर के रूप में काम करने वाले एससी मजदूरों के लिए 411,47,57 रुपये, एसटी के लिए 43.89 करोड़ रुपये और अन्य वर्ग के श्रमिकों के 16,46,88,18हजार रुपये का भुगतान होगा. श्री चौधरी ने कहा कि केंद्रीय अनुदान मिलने से मनरेगा मजदूरों का बकाया भी चुकाया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Rakesh Ranjan

लेखक के बारे में

By Rakesh Ranjan

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन