सीबीएसइ : अंतरराष्ट्रीय सेमिनार में जायेंगे शहर के छह प्राचार्य

Author Amber md
Updated:
विज्ञापन
सीबीएसइ : अंतरराष्ट्रीय सेमिनार में जायेंगे शहर के छह प्राचार्य

सीबीएसइ सहोदय का 31वां वार्षिक अंतरराष्ट्रीय सेमिनार दुबई में चार और पांच नवंबर को आयोजित होगा

विज्ञापन

संवाददाता, पटना

सीबीएसइ सहोदय का 31वां वार्षिक अंतरराष्ट्रीय सेमिनार दुबई में चार और पांच नवंबर को आयोजित होगा. इसमें शहर के छह स्कूलों के प्राचार्य शामिल होंगे. इसमें एसटी इंटरनेशनल स्कूल की शाहीना खान, इंटरनेशनल स्कूल की फरहत हसन और सुफिया हसन, मिलेनियम स्कूल की मिताली मुखर्जी और रेडिएंट इंटरनेशनल स्कूल की प्राचार्या मनीषा प्रभाकर शामिल होंगी. इनके अलावा तीन अन्य स्कूलों के प्राचार्यों के भी शामिल होने की संभावना है. इसमें यूएइ, अफगानिस्तान, पाकिस्तान, श्रीलंका सहित अन्य देशों के 400 प्रधानाचार्य शामिल होंगे. इस सम्मेलन में विद्यार्थियों की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व्यवस्था प्रणाली व न्यू एजुकेशन पॉलिसी पर विभिन्न देशों से आये प्रतिनिधियों के साथ महत्वपूर्ण चर्चा होगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Amber Md

लेखक के बारे में

By Amber Md

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन