सीबीएसइ : 11 दिसंबर से शुरू होगी 10वीं और 12वीं की प्री-बोर्ड परीक्षा

Author Amber md
Updated:
विज्ञापन
सीबीएसइ : 11 दिसंबर से शुरू होगी 10वीं और 12वीं की प्री-बोर्ड परीक्षा

सीबीएसइ की ओर से 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा फरवरी माह में आयोजित की जायेगी.

विज्ञापन

-विद्यार्थियों को प्रश्नपत्र पढ़ने के लिए मिलेगा 15 मिनट का अतिरिक्त समय

संवाददाता, पटना

सीबीएसइ की ओर से 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा फरवरी माह में आयोजित की जायेगी. बोर्ड परीक्षा से पहले दिसंबर में स्कूलों की ओर से प्री-बोर्ड परीक्षाएं आयोजित की जायेंगी. शहर के निजी स्कूलों में 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों की प्री-बोर्ड परीक्षा 11 दिसंबर से शुरू होगी. कक्षा 10वीं के विद्यार्थियों की प्री-बोर्ड परीक्षा 11 से 20 दिसंबर के बीच होगी. वहीं कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों की परीक्षा 11 से 27 दिसंबर के बीच आयोजित की जायेगी. शहर के निजी स्कूलों की ओर से अलग-अलग तिथियों पर प्री-बोर्ड की परीक्षा होगी. परीक्षा शुरू होने से 15 मिनट पहले विद्यार्थियों को प्रश्न पत्र मिलेगा. 10वीं का पहला पेपर साइंस और 12वीं का पहला पेपर गणित और भूगोल होगा. जिन विषयों के लिए परीक्षा की तिथि जारी नहीं की गयी है, उन विषयों की परीक्षा स्कूल अपने स्तर पर आयोजित करेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Amber Md

लेखक के बारे में

By Amber Md

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन