सीबीएसइ : शीतकालीन क्षेत्रों के स्कूल में छह नवंबर से शुरू होगी प्रैक्टिकल परीक्षा

Author Amber md
Updated:
विज्ञापन
सीबीएसइ : शीतकालीन क्षेत्रों के स्कूल में छह नवंबर से शुरू होगी प्रैक्टिकल परीक्षा

सीबीएसइ की ओर से शुक्रवार को 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों के लिए प्रैक्टिकल परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया गया है

विज्ञापन

एक जनवरी से शुरू होगी 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षा

संवाददाता, पटना

सीबीएसइ की ओर से शुक्रवार को 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों के लिए प्रैक्टिकल परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया गया है. बोर्ड की ओर से शीतकालीन क्षेत्रों के स्कूलों में जनवरी से पहले छह नवंबर से छह दिसंबर के बीच प्रैक्टिकल परीक्षाएं पूरी कराने का निर्देश जारी किया गया है. वहीं गैर शीतकालीन क्षेत्रों के स्कूलों में कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों की परीक्षा एक जनवरी से आयोजित की जायेगी. सीबीएसइ के सिटी को-ऑर्डिनेटर एसी झा ने बताया कि गैर शीतकालीन क्षेत्रों के स्कूलों में जनवरी माह तक 12वीं के विद्यार्थियों का प्रैक्टिकल परीक्षा पूरी करायी जायेगी. वहीं कक्षा 10वीं के विद्यार्थियों का इंटरनल एसेसमेंट भी जनवरी तक पूरा करा लिया जायेगा. कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों के लिए प्रैक्टिकल परीक्षा आयोजित कराने के लिए बाहर से शिक्षक आयेंगे. वहीं कक्षा 10वीं के विद्यार्थियों की इंटरनल एसेसमेंट स्कूल के शिक्षकों द्वारा ही किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Amber Md

लेखक के बारे में

By Amber Md

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन