सीबीएसइ : बच्चे सीखने में कितने हुए सफल, अगले माह से होगा मूल्यांकन

Author Amber md
Updated:
विज्ञापन
सीबीएसइ : बच्चे सीखने में कितने हुए सफल, अगले माह से होगा मूल्यांकन

सीबीएसइ की ओर से बच्चों में सीखने के विश्लेषण के लिए संरचित मूल्यांकन 2025 की शुरुआत अगले माह से की जायेगी.

विज्ञापन

संवाददाता, पटना

सीबीएसइ की ओर से बच्चों में सीखने के विश्लेषण के लिए संरचित मूल्यांकन 2025 की शुरुआत अगले माह से की जायेगी. इसके साथ स्कूलों के लिए इस मूल्यांकन में शामिल होने के लिए रजिस्ट्रेशन की तिथि पहले ही जारी कर दी गयी थी. बोर्ड की ओर से इस मूल्यांकन में कक्षा छठी व नौवीं के बच्चों को शामिल किया जायेगा. इसमें बच्चों की शैक्षणिक और बौद्धिक क्षमता का मूल्यांकन किया जायेगा. अक्तूबर के अंतिम सप्ताह से मूल्यांकन की प्रक्रिया शुरू कर दी जायेगी. इस सफल मूल्यांकन की रिपोर्ट वर्ष 2026 में जारी की जायेगी. बोर्ड के इस सफल मूल्यांकन में सभी एफिलिएटेड स्कूलों को भाग लेना अनिवार्य होगा.

अगले माह से स्कूलों में इसके लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित होंगी

अगले माह से सफल मूल्यांकन के लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित होंगी. कक्षा पांचवीं और आठवीं में विद्यार्थियों ने क्या सीखा है, इसे समझा जायेगा. रिपोर्ट के आधार पर बोर्ड भविष्य के लिए रणनीति तैयार करेगा. स्कूल प्रशासन शिक्षकों और विद्यार्थियों को इसके लिए तैयार कर रहा है. ऑडिट की रिपोर्ट के आधार पर ही बोर्ड भविष्य में सीखने-सिखाने की प्रक्रिया में सुधार के लिए रणनीति तैयार करेगा. रिपोर्ट से ही विद्यार्थियों की कमजोरियों का पता लगाया जा सकेगा और उन्हें दूर करने के लिए काम किया जायेगा. इससे समग्र शिक्षा की गुणवत्ता में भी सुधार होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Amber Md

लेखक के बारे में

By Amber Md

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन