सीबीएसइ : बुजुर्गों के सम्मान व कल्याण के लिए बच्चों को दिलायी जायेगी शपथ
Author Amber md
Updated:
विज्ञापन

बोर्ड की ओर से सभी स्कूल के प्राचार्यों को पत्र जारी कर इसका निर्देश दिया गया है.
विज्ञापन
संवाददाता, पटना
सीबीएसइ से एफिलिएटेड स्कूलों के विद्यार्थियों में बुजुर्गों के सम्मान और कल्याण की भावना विकसित करने के लिए शपथ दिलायी जायेगी. बोर्ड की ओर से सभी स्कूल के प्राचार्यों को पत्र जारी कर इसका निर्देश दिया गया है. एकल परिवारों के बढ़ते चलन और सामाजिक गतिशीलता में बदलाव के साथ, यह आवश्यक है कि हम पीढ़ियों के बीच आपसी सम्मान और समझ की संस्कृति को बढ़ावा दें. सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय (एमओएसजेइ) ने अपनी एजिंग विद डिग्निटी पहल के माध्यम से देशभर में वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण और सम्मान के लिए एक राष्ट्रव्यापी जागरूकता अभियान शुरू किया है. इस पहल को आगे बढ़ाने के लिए विद्यार्थियों को सपथ लेने के लिए प्रेरित किया जायेगा.B
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










