सीबीएसइ : शिक्षकों और विद्यार्थियों को तनाव मुक्ति के गुर सिखायेंगे एम्स के एक्सपर्ट

Author Amber md
Updated:
विज्ञापन
सीबीएसइ : शिक्षकों और विद्यार्थियों को तनाव मुक्ति के गुर सिखायेंगे एम्स के एक्सपर्ट

सीबीएसइ से एफिलिएटेड स्कूलों के शिक्षकों और विद्यार्थियों को तनाव से मुक्त करने के लिए वर्चुअल मेंटल हेल्थ सीरीज का आयोजन शनिवार से किया जायेगा.

विज्ञापन

संवाददाता, पटना

सीबीएसइ से एफिलिएटेड स्कूलों के शिक्षकों और विद्यार्थियों को तनाव से मुक्त करने के लिए वर्चुअल मेंटल हेल्थ सीरीज का आयोजन शनिवार से किया जायेगा. इस कार्यक्रम में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) दिल्ली के डायरेक्टर सहित विभिन्न एक्सपर्ट तनाव से मुक्त रहने के लिए उपाय सुझायेंगे. सीबीएसइ एम्स नयी दिल्ली के सहयोग से होनी वाली यह शृंखला विश्व मानसिक स्वास्थ्य सप्ताह के उपलक्ष्य में चार से 10 अक्तूबर तक वर्चुअल आयोजित होगी. इसमें सीबीएसइ से एफिलिएटेड स्कूल के विद्यार्थी और टीचर्स भाग ले सकेंगे. सत्र के दौरान एम्स के डायरेक्टर एम्स के डायरेक्टर प्रो डॉ एम श्रीनिवास हेल्थ, न्यूट्रीशियन एंड इमोशनल हेल्थ विषय पर चर्चा करेंगे. प्रतिदिन ऑनलाइन सेशन 45 मिनट से एक घंटे का होगा. ऑनलाइन सेशन सुबह 11 से 12 बजे आयोजित किया जायेगा. बोर्ड की ओर से कार्यक्रम में शामिल होने के लिए लिंक शेयर किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Amber Md

लेखक के बारे में

By Amber Md

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन