ePaper

साइबर क्रिमिनल के खिलाफ सीबीआइ का नालंदा- नवादा में ऑपरेशन चक्र शुरू

Updated at : 18 Apr 2025 12:55 AM (IST)
विज्ञापन
साइबर क्रिमिनल के खिलाफ सीबीआइ का नालंदा- नवादा में ऑपरेशन चक्र शुरू

साइबर क्रिमिनल के खिलाफ सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (सीबीआइ) का राष्ट्रव्यापी ऑपरेशन चक्र चल रहा है.

विज्ञापन

संवाददाता,पटना

साइबर क्रिमिनल के खिलाफ सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (सीबीआइ) का राष्ट्रव्यापी ऑपरेशन चक्र चल रहा है.आने वाले दिनों में इस ऑपरेशन के तहत सीबीआइ बिहार के नालंदा और नवादा में भी छापेमारी कर सकती है. दरअसल,जामताड़ा की तर्ज पर नालंदा और नवादा जिले साइबर क्रिमिनल गतिविधियों का बड़ा केंद्र बन गये हैं.यहां से साइबर अपराधी डिजिटल अरेस्ट से लेकर और कई तरफ की साइबर अपराध से संबंधित गतिविधियों को अंजाम देते हैं.इससे पहले सीबीआइ ने ऑपरेशन चक्र-दो के तहत अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़ किया था और इस सिलसिले में बिहार में भी छापेमारी की गयी थी.

फिशिंग, विशिंग और अन्य धोखाधड़ी वाली तकनीक से भी कर रहे हैं फ्रॉड

सीबीआइ के सूत्रों ने बताया कि साइबर अपराधियों ने 400 से अधिक सिंगापुर के लोगों को साइबर फ्रॉड का निशाना बनाया था.इसके लिए विभिन्न प्रकार की साइबर तकनीकों का इस्तेमाल किया गया था. इसमें मुख्य रूप से फिशिंग, विशिंग, स्मिशिंग और धोखाधड़ी वाली तकनीकी सहायता जैसी इंजीनियरिंग पद्धतियां शामिल थीं. इन तकनीकों का फायदा उठाकर आरोपियों ने पीड़ितों से सिंगापुर के खातों से भारत के अपने एजेंटों के विभिन्न खातों में राशि ट्रांसफर करायी और बाद में राशि को अन्य खातों में ट्रांसफर करने के बाद इसकी निकासी कर ली गयी. इसमें पटना,नालंदा और नवादा के बैंकों में खाते थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAKESH RANJAN

लेखक के बारे में

By RAKESH RANJAN

RAKESH RANJAN is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन