सुसाइड नोट के आधार पर पत्नी के खिलाफ केस दर्ज

Updated:
विज्ञापन
सुसाइड नोट के आधार पर पत्नी के खिलाफ केस दर्ज

कोतवाली थाना क्षेत्र के बंदर बगीचा स्थित कौशल्य इस्टेट अपार्टमेंट में रहने वाले रिटायर्ड डीएसपी अरुण कुमार चौधरी के बेटे 40 वर्षीय नीरज कुमार चौधरी ने अपने सिर में गोली मार आत्महत्या की थी.

विज्ञापन

संवाददाता, पटना कोतवाली थाना क्षेत्र के बंदर बगीचा स्थित कौशल्य इस्टेट अपार्टमेंट में रहने वाले रिटायर्ड डीएसपी अरुण कुमार चौधरी के बेटे 40 वर्षीय नीरज कुमार चौधरी ने अपने सिर में गोली मार आत्महत्या की थी. इस मामले में कोतवाली थाना की पुलिस ने सुसाइड नोट के आधार पर पत्नी प्रियंका के खिलाफ आत्महत्या को लेकर उकसाने का मामला दर्ज किया है. मालूम हो कि घटना शुक्रवार की देर रात हुई थी. नीरज चौधरी के पिता अरुण कुमार चौधरी डीएसपी रहे हैं. वे 2017 में रिटायर हुए थे. अरुण कुमार चौधरी मूलरूप से समस्तीपुर के पूसा के मोहडा गांव के रहने वाले हैं. हालांकि वे परिवार के साथ पटना में कौशल्य स्टेट में ही रह रहे थे. नीरज रिटायर डीएसपी का इकलौता बेटा था. मौके से पुलिस ने सुसाइड नोट बरामद किया है. वहीं देसी पिस्टल और एक खोखा भी जब्त किया है. शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Kumar Prabhat

लेखक के बारे में

By Kumar Prabhat

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन