किराना दुकान में बिक रहा सवा किलो गांजा जब्त

Updated:
विज्ञापन
किराना दुकान में बिक रहा सवा किलो गांजा जब्त

मनेर पुलिस ने गुप्त सूचना पर एक किराना दुकान से सवा किलो गांजा, 26 हजार 9 सौ 10 रुपये बरामद किया है.

विज्ञापन

मनेर. मनेर थाना क्षेत्र के सादिकपुर से मनेर पुलिस ने गुप्त सूचना पर एक किराना दुकान से सवा किलो गांजा, 26 हजार 9 सौ 10 रुपये बरामद किया है. इस मामले में दुकानदार को भी गिरफ्तार किया गया है. पुलिस को सादिकपुर में एक किराना सामाग्री बेचने वाले दुकानदार द्वारा गांजा बेचने की सूचना मिली थी जिसके बाद मनेर थाने के एसआइ अफसर अली के नेतृत्व में पुलिस ने छापेमारी की. छापेमारी में किराने की दुकान से सवा किलो गांजा, 26 हजार 9 सो 10 रुपए नकद बरामद हुई. जिसके बाद दुकानदार नागेंद्र को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. वहीं छापेमारी के वक्त ही नशे में धुत एक व्यक्ति के द्वारा हंगामा करने पर उसे भी पकड़ा गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Vipin Prakash Yadav

लेखक के बारे में

By Vipin Prakash Yadav

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन