कैंपस : 2022, 2023 और 2024 के परीक्षार्थी भी कंपार्टमेंटल और विशेष परीक्षा में हो सकते हैं शामिल

Updated at : 10 Apr 2024 6:36 PM (IST)
विज्ञापन
कैंपस : 2022, 2023 और 2024 के परीक्षार्थी भी कंपार्टमेंटल और विशेष परीक्षा में हो सकते हैं शामिल

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने मैट्रिक विशेष और कंपार्टमेंटल परीक्षा 2024 में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों के लिए ऑनलाइन आवेदन की तिथि 12 अप्रैल तक बढ़ा दी है.

विज्ञापन

– आवेदन की तिथि बढ़ी, अब 12 तक करें आवेदन

पटना.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने मैट्रिक विशेष और कंपार्टमेंटल परीक्षा 2024 में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों के लिए ऑनलाइन आवेदन की तिथि 12 अप्रैल तक बढ़ा दी है. पहले आवेदन करने की अंतिम तिथि तीन से नौ अप्रैल तक निर्धारित थी. समिति ने कहा है कि विशेष परीक्षा और कंपार्टमेंटल परीक्षा अलग-अलग आयोजित हाेगी. इस परीक्षा में शामिल होने वाले इच्छुक वैसे परीक्षार्थी जिनका पंजीयन संख्या तीन माध्यमिक परीक्षा वर्ष जैसे -2022, 2023 और 2024 के लिए मान्य है. वे अपने विद्यालय प्रधान के माध्यम से समिति की वेबसाइट http://secondary.biharboardonline.com पर आवेदन कर सकते हैं. सामान्य कोटि के छात्रों के लिए 1010 और आरक्षित कोटि के छात्रों को 895 रुपये शुल्क देना होगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन