ePaper

बक्सर जिला कांग्रेस अध्यक्ष डाॅ मनोज पांडेय हटाये गये

Updated at : 21 Apr 2025 11:26 PM (IST)
विज्ञापन
बक्सर जिला कांग्रेस अध्यक्ष डाॅ मनोज पांडेय हटाये गये

बक्सर के जिला कांग्रेस अध्यक्ष डाॅ मनोज पांडेय को पार्टी ने अनियमितता के आरोप में जिलाध्यक्ष पद सहित सभी पदों से तत्काल प्रभाव से हटाते हुए निलंबित कर दिया है.

विज्ञापन

संवाददाता, पटना बक्सर के जिला कांग्रेस अध्यक्ष डाॅ मनोज पांडेय को पार्टी ने अनियमितता के आरोप में जिलाध्यक्ष पद सहित सभी पदों से तत्काल प्रभाव से हटाते हुए निलंबित कर दिया है. प्रदेश मीडिया विभाग के चेयरमैन राजेश राठौड़ ने बताया कि बक्सर में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का जय बापू, जय भीम, जय संविधान कार्यक्रम आयोजित किया गया था. इस कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष की अनियमितता, समन्वय की कमी और कर्तव्य में लापरवाही को पार्टी ने गंभीरता से लिया . इस पर एक्शन लेते हुए राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश पर बक्सर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के द्वारा तत्काल प्रभाव से सभी पदों से मुक्त करते हुए निलंबित कर दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAKESH RANJAN

लेखक के बारे में

By RAKESH RANJAN

RAKESH RANJAN is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन