ePaper

बीएसआरटीसी ने जारी की त्योहारी सीजन के लिए बसों की समय सारणी जारी

Updated at : 18 Sep 2025 11:55 PM (IST)
विज्ञापन
बीएसआरटीसी ने जारी की त्योहारी सीजन के लिए बसों की समय सारणी जारी

आगामी त्योहारी सीजन को देखते हुए बिहार राज्य पथ परिवहन निगम (बीएसआरटीसी) ने यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष बस सेवा शुरू करने की घोषणा की है.

विज्ञापन

– पटना-दिल्ली रूट पर सबसे अधिक 65 बसें – यात्रियों को 24 करोड़ रुपये की त्योहारी सब्सिडी संवाददाता, पटना आगामी त्योहारी सीजन को देखते हुए बिहार राज्य पथ परिवहन निगम (बीएसआरटीसी) ने यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष बस सेवा शुरू करने की घोषणा की है. यह सेवा 20 सितंबर से शुरू होगी, जिसमें दिल्ली, उत्तर प्रदेश, झारखंड, हरियाणा, और पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों के लिए रोजाना बसें संचालित होगी. निगम ने एक सितंबर से ऑनलाइन टिकट बुकिंग शुरू कर दी थी और अब बसों की विस्तृत समय सारणी भी जारी कर दी गयी है. दिल्ली के लिए सर्वाधिक 65 बसें त्योहारी सीजन में दिल्ली रूट की भारी मांग को देखते हुए निगम ने इस मार्ग पर 65 बसों के संचालन का फैसला किया है. ये बसें पटना, मुजफ्फरपुर, पूर्णिया, गयाजी, और दरभंगा से दिल्ली के आनंद विहार के लिए दोपहर दो बजे से रात आठ बजे के बीच रवाना होगी. बिहार-हरियाणा के लिए 30 बसें हरियाणा जाने वाले यात्रियों के लिए 30 बसों की विशेष व्यवस्था की गयी है. ये बसें एसी सीटर और स्लीपर श्रेणी की होंगी, जो यात्रियों को आरामदायक और सुविधाजनक सफर का अनुभव देगी. अन्य प्रमुख रूटों की समय सारणी – कोलकाता-पटना: इस रूट पर बसें शाम 6 बजे, रात 7:30 बजे और रात 8:30 बजे उपलब्ध होगी. – गाजियाबाद: गाजियाबाद से पटना के लिए नॉन-एसी सीटर बस दोपहर दो बजे और पटना से गाजियाबाद के लिये बस शाम चार बजे रवाना होगी. – दिल्ली-गया जी: दिल्ली से गया जी के लिए बसें दोपहर 1:30 बजे, शाम चार बजे, और रात नौ बजे रवाना होगी. गयाजी से दिल्ली के लिए बसें दोपहर 3:30 बजे और 4:30 बजे उपलब्ध होगी. – कोलकाता-गया जी: इस रूट पर बसें शाम चार बजे से रात नौ बजे के बीच संचालित होगी. – दिल्ली-पूर्णिया: दिल्ली से पूर्णिया के लिए बस दोपहर एक बजे, जबकि पूर्णिया से दिल्ली के लिए सुबह 11 बजे रवाना होगी. यात्रियों को 24 करोड़ रुपये की सब्सिडी राज्य सरकार ने यात्रियों और बस ऑपरेटरों के लिए विशेष सब्सिडी की घोषणा की है.यात्रियों को 24 करोड़ रुपये और बस चालकों को 36 करोड़ 35 लाख रुपये की सीट सब्सिडी दी जायेगी. पटना-दिल्ली रूट के लिए किराये पर सब्सिडी : – एसी बस: कुल किराया 1,873 रुपये, जिसमें यात्री 1,254 रुपये देंगे और सरकार 619 रुपये की सब्सिडी देगी. – नॉन-एसी बस: कुल किराया 1,527 रुपये, जिसमें यात्री 1,133 रुपये देंगे और सरकार 394 रुपये की सब्सिडी वहन करेगी. – एसी स्लीपर बस: कुल किराया 2,812 रुपये, जिसमें यात्री 1,893 रुपये देंगे और सरकार 919 रुपये की सब्सिडी देगी. यात्रियों के लिए विशेष सुविधाएं बीएसआरटीसी ने त्योहारों में घर लौटने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए किराया तय किया है, ताकि निजी बस ऑपरेटर मनमाना किराया न वसूल सकें. सभी बसों में यूपीआई, डेबिट कार्ड और नेट बैंकिंग के जरिए डिजिटल भुगतान की सुविधा होगी. इससे 20 सितंबर से 30 नवंबर 2025 के बीच दुर्गापूजा, दीपावली और छठ जैसे त्योहारों पर घर लौटने वाले प्रवासी कामगारों व बिहारवासियों को सुरक्षित और सस्ती यात्रा मिलेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DURGESH KUMAR

लेखक के बारे में

By DURGESH KUMAR

DURGESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन