Bus Accident: पश्चिम बंगाल में बस और ट्रक की भीषण टक्कर, बिहार के 10 यात्रियों की दर्दनाक मौत, 30 घायल

Published by : Preeti Dayal Updated At : 15 Aug 2025 6:25 PM

विज्ञापन

घटनास्थल की तस्वीर

Bus Accident: पश्चिम बंगाल के बर्धमान जिले में 15 अगस्त की सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. बस और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 यात्रियों की मौत हो गई. सभी यात्री बिहार के बताए जा रहे हैं. इस घटना में 30 से ज्यादा यात्री घायल हो गए.

विज्ञापन

Bus Accident: पश्चिम बंगाल के बर्धमान जिले में 15 अगस्त की सुबह करीब 7 बजे भीषण सड़क हादसा हुआ. बस और ट्रक की जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें 10 तीर्थ यात्रियों की दर्दनाक मौत हो गई. इस हादसे में 30 से ज्यादा यात्री घायल हो गए. सभी यात्री बिहार के बताए गए. हादसा होते ही स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी और आनन-फानन में राहत बचाव कार्य शुरू किया. गंभीर रूप से घायल यात्रियों को एंबुलेंस की मदद से बर्धमान मेडिकल कॉलेज और अन्य नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है.

खड़े ट्रक से बस टकराई

पूरी घटना को लेकर बताया गया कि बस में 5 बच्चे समेत 45 यात्री सवार थे. गंगासागर से सभी लोग गंगा स्नान कर बस से बिहार वापस लौट रहे थे. इस दौरान एनएच 19 पर फागुपुर के पास एक बस खड़े ट्रक से जाकर टकरा गई. टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और कई यात्री अंदर फंस गए. जिन 10 यात्रियों की मौत हुई, वे बिहार के बताए जा रहे हैं. मृतकों में 2 महिला और 8 पुरूष शामिल हैं. हालांकि, स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाई और राहत बचाव कार्य तुरंत ही शुरू कर दिया.

मौके पर पहुंचे पुलिस और अधिकारी

दूसरी तरफ घटना की सूचना मिलते ही बर्धमान जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे. बस को ट्रक से क्रेन की मदद से अलग किया गया और किसी तरह कड़ी मशक्कत कर फंसे हुए यात्रियों को बाहर निकाला गया. वहीं, हादसे को लेकर कहा जा रहा है कि सड़क पर ट्रक का बिना चेतावनी खड़ा होना और बस की तेज रफ्तार इस भीषण दुर्घटना की बड़ी वजह हो सकती है. घटना को लेकर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. इसके साथ ही सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा.

Also Read: Bihar Land Survey: पूरे बिहार में कल से शुरू हो रहा राजस्व महाअभियान, इन कागजों को रखें तैयार, नहीं तो फंस जायेंगे मुश्किल में

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन