BPSC प्रिलिम्स परीक्षा का बदला नियम, फिर मिलेगा 'E' ऑप्शन, ऐसा करने पर कटेंगे मार्क्स

सांकेतिक तस्वीर
BPSC Rule Change: बीपीएससी प्रिलिम्स की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए जरूरी खबर है. एक बार फिर नियम में बदलाव किया गया है. इसके साथ ही अभ्यर्थियों को फिर क्वेश्चन पेपर में 'E' ऑप्शन मिलने वाला है. परीक्षा को पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है.
BPSC Rule Change: बीपीएससी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के पास एक बार फिर परीक्षा में ‘E’ ऑप्शन मिलने वाला है. पहले भी यह नियम लागू था लेकिन अभ्यर्थियों के विरोध के बाद इसे हटा दिया गया था. लेकिन एक बार फिर इसे लागू किया जा रहा है. आयोग का मानना है कि इस व्यवस्था से परीक्षा पारदर्शी के साथ-साथ व्यवस्थित और अनुशासित भी होगी.
अभी क्या है नियम?
अगली बार आयोजित होने वाली बीपीएससी प्रिलिम्स की परीक्षा में यह नियम लागू हो जाएगा. अभी की बात करें तो, अभ्यर्थियों के पास A, B, C और D का ऑप्शन मिलता है. साथ ही अभ्यर्थियों को हर एक क्वेश्चन का आंसर देना जरूरी नहीं होता है. ऐसे में अभ्यर्थी कुछ सवालों के जवाब खाली छोड़ देते हैं. माना जा रहा है कि ऐसा करने पर इवैल्यूएशन पर असर पड़ता है.
नई व्यवस्था के तहत अभ्यर्थियों को क्या करना होगा?
नई व्यवस्था लागू होने के बाद अब अभ्यर्थियों के पास A, B, C और D के साथ ‘E’ ऑप्शन भी मिलेगा. ऑप्शन ‘E’ का मीनिंग होगा- प्रयास नहीं किया गया. यानी कि अगर सवाल का जवाब अभ्यर्थी को पता होगा तो वह A, B, C और D में से किसी एक ऑप्शन को मार्क करेगा. अगर किसी सवाल का जवाब नहीं आता है तो अनिवार्य रूप से ‘E’ ऑप्शन मार्क करना होगा.
नियम नहीं फॉलो करने पर कटेंगे नंबर
जानकारी के मुताबिक, अगर अभ्यर्थी A, B, C, D और E में से कोई भी ऑप्शन पर मार्क नहीं करते हैं तो उसके लिए नंबर काटे जायेंगे. ऐसा करने पर अभ्यर्थियों के 1/3 अंक की नेगेटिव मार्किंग की जाएगी. साथ ही इससे यह सुनिश्चित होगा कि हर क्वेश्चन पर अभ्यर्थी अपनी स्पष्ट स्थिति दर्ज करें. इस तरह से इस नए नियम के लागू होने पर संभावना जताई जा रही है कि अभ्यर्थी इसका विरोध फिर कर सकते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Preeti Dayal
डिजिटल जर्नलिज्म में 3 साल का अनुभव. डिजिटल मीडिया से जुड़े टूल्स और टेकनिक को सीखने की लगन है. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं. बिहार की राजनीति और देश-दुनिया की घटनाओं में रुचि रखती हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










