ePaper

BPSC Protest: प्रशांत पर एक्शन को लेकर डीएम ने दिए बड़े संकेत, जानें कब होगी गिरफ्तारी

Updated at : 04 Jan 2025 5:40 PM (IST)
विज्ञापन
BPSC Protest Prashant Kishor

BPSC अभ्यर्थियों के समर्थन में प्रशांत किशोर का आमरण अनशन जारी

BPSC Protest प्रशांत किशोर पर एक्शन को लेकर पटना के डीएम ने आज साफ कर दिया. इसके बाद पीके के समर्थक बड़ी संख्या में पटना के गांधी मैदान में पहुंच रहे हैं. पीके परीक्षा रद्द करने की मांग को लेकर 3 दिन से गांधी मैदान में आमरण अनशन पर बैठे हैं.

विज्ञापन

BPSC Protest री एग्जाम की मांग को लेकर आमरण अनशन पर बैठे प्रशांत किशोर के खिलाफ पटना जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई के संकेत दिए हैं. पटना जिला प्रशासन का कहना है पीके गैर-कानूनी तरीके से अनशन पर बैठे हैं. उनसे अपना आमरण अनशन सामप्त करने को भी कहा गया है. लेकिन, वे इसे मामने को तैयार नहीं हैं. अत: अब उनपर जल्द एक्शन लिया जाएगा. कहा जा रहा है कि पीके को आज पटना पुलिस गिरफ्तार कर सकती है.

कभी भी हो सकता है एक्शन

पटना के डीएम चंद्रशेखर ने आज पत्रकारों से बात करते हुए इस बात के संकेत भी दे दिए हैं. उन्होंने कहा कि ‘री एग्जाम के बाद प्रशांत किशोर पर एक्शन लिया जाएगा. वो पब्लिक प्लेस पर धरना नहीं दे सकते हैं. इस पर कोर्ट ने रोक लगा रखी है. हमारी तरफ से प्रशांत किशोर को लिखित नोटिस दिया है. फिर भी वे नही हट रहे हैं. इसलिए पटना पुलिस अब उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर सकती है. बता दें कि प्रशांत किशोर पर पहले से ही पटना के गांधी मैदान में बीपीएससी अभ्यर्थियों के भड़काने का एक एफआईआर दर्ज है. चंद्रशेखर के मुताबिक बीपीएससी ने जिन केंद्रों पर परीक्षा को रद्द करने का फैसला किया था, वहां पर आज एग्जाम लिया जा रहा है. परीक्षा समाप्ति के बाद पीके पर कानूनी तरीके से हम लोग एक्शन लेंगे.

BPSC Protest से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए क्लिक करें

तीन दिनों से जारी है प्रशांत किशोर का आमरण अनशन

प्रशांत किशोर बीपीएससी परीक्षा रद्द करने और बेरोजगारी भत्ते समेत 5 मांगों को लेकर 2 जनवरी से पटना के गांधी मैदान में आमरण अनशन पर बैठे हैं. पीके का कहना है कि जब तक सरकार इसको लेकर फैसला नहीं लेती है, तब तक अनशन पर से नहीं उठेंगे.पीके से शुक्रवार को मिलने बिहार पुलिस के आला अधिकारी भी पहुंचे थे, लेकिन, पीके ने अनशन तोड़ने से इनकार कर दिया था. पीके का कहना था कि आप गिरफ्तार करोगे, तब भी यहां आएंगे.

ये भी पढ़े.. BPSC Protest: प्रशांत किशोर के धरने पर 5 स्टार वैनिटी वैन और हाईटेक फैसिलिटी, जानें क्यों हो रही इसकी चर्चा

विज्ञापन
RajeshKumar Ojha

लेखक के बारे में

By RajeshKumar Ojha

Senior Journalist with more than 20 years of experience in reporting for Print & Digital.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन