चुनाव में राजद-कांग्रेस दोनों होंगे साफ : संतोष

Updated:
विज्ञापन
चुनाव में राजद-कांग्रेस दोनों होंगे साफ : संतोष

हम (सेक्युलर) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और लघु जल संसाधन मंत्री डा संतोष कुमार सुमन ने कहा है कि विधानसभा चुनाव में राजद और कांग्रेस का सफाया हो जायेगा.

विज्ञापन

पटना. हम (सेक्युलर) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और लघु जल संसाधन मंत्री डा संतोष कुमार सुमन ने कहा है कि विधानसभा चुनाव में राजद और कांग्रेस का सफाया हो जायेगा. महागठबंधन की बैठक पर प्रतिक्रिया देते हुए डा सुमन ने कहा कि यह बैठक जनता के मुद्दों पर नहीं, बल्कि कुर्सी की खींचतान पर केंद्रित है. साफ है कि इस गठबंधन के लिए जनहित नहीं, परिवारहित प्राथमिकता है. राजद नेता तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि उनका “डरा-धमका कर सीट हथियाने” वाला राजनीतिक फाॅर्मूला अब पूरी तरह फेल हो चुका है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Rakesh Ranjan

लेखक के बारे में

By Rakesh Ranjan

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन