ePaper

युवक की मौत के बाद शव गंगा में बहाया, पिता-भाई गिरफ्तार

Updated at : 04 Jul 2025 1:15 AM (IST)
विज्ञापन
युवक की मौत के बाद शव गंगा में बहाया, पिता-भाई गिरफ्तार

पारिवारिक विवाद के कारण खुसरूपुर के गणीचक निवासी प्रमोद कुमार ने फांसी के फंदे पर झूल कर खुदकुशी कर ली.

विज्ञापन

संवाददाता, पटना/ खुसरूपुर

पारिवारिक विवाद के कारण खुसरूपुर के गणीचक निवासी प्रमोद कुमार ने फांसी के फंदे पर झूल कर खुदकुशी कर ली. मौत के बाद उसके परिजनों ने न तो पुलिस को मामले की जानकारी दी और न ही उसकी पत्नी को घटना बतायी. पत्नी उस समय अपने नालंदा स्थित मायके में थी. कुछ दिनों बाद जब वह वापस लौटी तो पति की मौत होने की जानकारी मिली. इसके बाद उसने खुसरूपुर थाने में पति के परिजनों के खिलाफ में दो जुलाई को पति को फांसी लगा कर हत्या करने व शव को गायब करने का केस दर्ज करा दिया. पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और प्रमोद कुमार के पिता लालबाबू राय व भाई भगवान राय को गिरफ्तार कर लिया. ग्रामीण एसपी विक्रम सिहाग ने बताया कि पारिवारिक विवाद को लेकर प्रमोद ने खुदकुशी कर ली. लेकिन उसकी मौत की जानकारी को परिजनों ने छिपाया और किसी को जानकारी नहीं दी. एक तरह से साक्ष्य छिपाया गया और उसके शव को गंगा नदी में डाल दिया गया. इसके बाद पिता व भाई को गिरफ्तार कर लिया गया है और शव की खोजबीन की जा रही है. इसके लिए गोताखोरों को लगाया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MAHESH KUMAR

लेखक के बारे में

By MAHESH KUMAR

MAHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन