घर-घर जाकर वोटरों को मतदान के प्रति जागरूक करें बीएलओ : चुनाव प्रेक्षक
Published by : MAHESH KUMAR Updated At : 18 Oct 2025 11:21 PM
आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर शनिवार को निर्वाचन प्रेक्षक सह भारतीय प्रशासनिक सेवा की अधिकारी पटेल धवल कुमार कृति ने श्रीमति गिरजा कुंवर हाइस्कूल स्थित डिस्पैच सेंटर का निरीक्षण किया.
मसौढी . आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर शनिवार को निर्वाचन प्रेक्षक सह भारतीय प्रशासनिक सेवा की अधिकारी पटेल धवल कुमार कृति ने श्रीमति गिरजा कुंवर हाइस्कूल स्थित डिस्पैच सेंटर का निरीक्षण किया. इस दौरान मतदान केंद्रों की भौगोलिक स्थिति, पहुंच मार्ग, आवश्यक सुविधाओं और मतदाता सुविधा केंद्रों की व्यवस्था की जानकारी ली. इस दौरान बीडीओ प्रभाकर कुमार ने प्रेक्षक को प्रत्येक बूथों से संबंधित जानकारी दी. प्रेक्षक ने मतदाता सूची, नए मतदाताओं के नाम को जोड़ने और मतदाता जागरूकता गतिविधियों की जानकारी ली. निरीक्षण के दौरान प्रेक्षक ने बीएलओ को घर-घर जाकर वोटरों को मतदान के प्रति जागरूक करने का आदेश दिया. निरीक्षण के क्रम में प्रेक्षक ने सभी बूथों पर मूलभूत सुविधाओं की स्थिति की भी समीक्षा की. प्रेक्षक ने चेतावनी दी कि निर्वाचन कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की होगी. मौके पर निर्वाची पदाधिकारी सह एसडीओ अभिषेक कुमार, बीडीओ प्रभाकर कुमार, लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी सोनाली कुमारी, आपूर्ति पदाधिकारी निर्भय कुमार उपस्थित रहे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










