ePaper

डिलिवरी ब्वॉय हत्याकांड में ब्लिंकिट का मैनेजर गिरफ्तार

Updated at : 19 Aug 2025 12:28 AM (IST)
विज्ञापन
डिलिवरी ब्वॉय हत्याकांड में ब्लिंकिट का मैनेजर गिरफ्तार

ब्लिंकिट के डिलीवरी ब्वाय राजकिशन उर्फ छोटू की हत्या के मामले में ब्लिंकिट के मैनेजर सुधांशु शेखर को गिरफ्तार कर लिया गया.

विज्ञापन

संवाददाता, पटना

ब्लिंकिट के डिलीवरी ब्वाय राजकिशन उर्फ छोटू की हत्या के मामले में ब्लिंकिट के मैनेजर सुधांशु शेखर को गिरफ्तार कर लिया गया. सुधांशु मूलरूप से मधुबनी का रहने वाला है और सरिस्ताबाद में ही किराये पर रहता है. सुधांशु पर हथियार छिपाने और हत्या के आरोपितों को भगाने का आरोप है. रविवार की अहले सुबह सरिस्ताबाद स्थित आकाश के किराये के कमरे में राजकिशन की गोली मार कर हत्या कर दी गयी थी. राजकिशन के भाई रविकृष्ण के बयान पर मैनेजर सुधांशु शेखर, आकाश सहित पांच अज्ञात पर गर्दनीबाग थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. सुधांशु की निशानदेही पर पुलिस सरिस्ताबाद में एक कचरा प्वाइंट से पिस्टल बरामद की. इसी पिस्टल से राजकिशन की हत्या की गयी है. सुधांशु से पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया गया है. पुलिस डिलीवरी ब्वाय आकाश सहित चार अन्य की तलाश में छापेमारी कर रही है. गर्दनीबाग थानेदार प्रमोद कुमार ने कहा कि एक आरोपित की गिरफ्तारी हुई है. शेष की तलाश में छापेमारी की जा रही है.

चार दिन पहले राजकिशन का ऑफिस में ही हुआ था झगड़ा

राजकिशन के परिजनों ने पुलिस को बताया कि तीन चार दिन पहले ऑफिस में ही उसका झगड़ा हुआ था. आकाश और कुछ अन्य लड़कों ने उसे धमकाया भी था. जांच में यह बात आयी कि 14 और 15 अगस्त को राजकिशन ड्यूटी पर नहीं गया था. 16 अगस्त को रात 10 बजे वह ड्यूटी पर गया. सुबह घर लौटने से पहले आकाश उसे अपने कमरे में ले गया, जहां गोली मार उसकी हत्या कर दी गयी. आकाश फरार है. इस घटना में और चार-पांच लोग शामिल हैं. पुलिस सरिस्ताबाद स्थित ब्लिंकिट के ऑफिस और उसके आसपास का सीसीटीवी कैमरे को खंगाला है. पुलिस उन लड़कों को चिह्नित कर रही है, जो आकाश के साथ घटना में शामिल हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
KUMAR PRABHAT

लेखक के बारे में

By KUMAR PRABHAT

KUMAR PRABHAT is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन