भाजपा के नये प्रदेश अध्यक्ष आज संभालेंगे पदभार

बिहार भाजपा के नवनियुक्त अध्यक्ष दिलीप जायसवाल सोमवार को दिल्ली से पटना पहुंचेंगे. पटना पहुंचने पर उनके भव्य स्वागत की तैयारी है.
संवाददाता, पटना बिहार भाजपा के नवनियुक्त अध्यक्ष दिलीप जायसवाल सोमवार को दिल्ली से पटना पहुंचेंगे. पटना पहुंचने पर उनके भव्य स्वागत की तैयारी है. वे जुलूस की शक्ल में पटना हवाई अड्डा से प्रदेश कार्यालय जायेंगे. रविवार को प्रदेश कार्यालय में उनके स्वागत और अभिनंदन समारोह को लेकर रूपरेखा तैयार की गयी. पार्टी पदाधिकारियों ने बताया कि भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष के पटना हवाई अड्डा पर उतरने के बाद प्रदेश के पदाधिकारी, विधायक उनका स्वागत करेंगे. स्वागत को लेकर प्रदेश कार्यालय को भी सजाया गया है. इस स्वागत और अभिनंदन समारोह में बिहार के सभी सांसद, विधायक, विधान पार्षद व मेयर-उपमेयर के साथ ही बिहार के सभी जिलों से भाजपा के नेतागण भाग लेंगे. दिलीप जायसवाल ने पीएम मोदी से की मुलाकात पटना. भाजपा के नवनियुक्त अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने अपने दिल्ली प्रवास के दूसरे दिन रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और राज्यसभा सांसद राकेश सिन्हा सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की. श्री जायसवाल ने बताया कि प्रधानमंत्री ने बिहार भाजपा का अध्यक्ष मनोनीत किये जाने पर शुभकामनाएं दी और संगठन को सशक्त बनाने का गुरुमंत्र दिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










