पारदर्शिता के लिए लाया गया विधेयक : चिराग पासवान
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 09 Aug 2024 1:44 AM
लोजपा(रा) रास्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने वक्फ बोर्ड (संशोधन) विधेयक का विपक्ष द्वारा विरोध करने पर उन्हें घेरा और कहा कि विपक्ष का काम ही भ्रम फैलाना रह गया है.
पटना. लोजपा(रा) रास्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने वक्फ बोर्ड (संशोधन) विधेयक का विपक्ष द्वारा विरोध करने पर उन्हें घेरा और कहा कि विपक्ष का काम ही भ्रम फैलाना रह गया है.यह संशोधन बिल केंद्र सरकार वक्फ बोर्ड में पारदर्शिता लाने की सोच के साथ लाई है. श्री चिराग,गुुरुवार को पटना एयरपोर्ट पर पत्रकारों से मुखातिब थे. उन्होंने कहा कि विपक्षी पार्टियां लोकसभा चुनाव के दौरान आरक्षण खत्म हो जाएगा और संविधान खत्म हो जाएगा, इस तमाम तारिके से भ्रमित बातें की.अब वक्फ बोर्ड संशोधन के बारे में एक बार फिर यह भ्रम फैलाने का प्रयास कर रही है. केंद्र सरकार मुसलमानों के हक को और मजबूत करने के लिए की सोच रखती है. गरीब मुसलमानों को भी उनका हक और अधिकार मिले इस सोच के साथ ये संशोधन बिल लाया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










