पटना में बाइक सवार अपराधियों ने PDS डीलर को मारी गोली, हत्या के बाद फायरिंग करते हुए फरार

bihar crime news: पटना में बाइक सवार अपराधियों ने PDS डीलर को गोली मारकर हत्या कर दी है. हत्या के बाद फायरिंग करते हुए बाइक सवार अपराधी फरार हो गये. घटना के बाद पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है.
पटना से अभी तक की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है. बाइक सवार अपराधियों ने PDS डीलर को गोली मार कर हत्या कर दी है. अपराधियों ने डीलर को गोली मारने के बाद फायरिंग करते हुए फरार हो गये. घटना मसौढ़ी के पटना-गया मुख्य सड़क स्टेट हाइवे-1 के धनरूआ थाना स्थित बीर बाजार की है. 55 वर्षीय अधेड़ जनवितरण प्रणाली PDS विक्रेता खुबल यादव को बाइक से आये दो अपराधियों ने गोली मार दी. गोली लगने के बाद वे गंभीर रूप से घायल हो गये. गंभीर स्थिति में लोगों ने पटना के एक निजी नर्सिंग में उपचार के भर्ती कराया. जहां पर उसकी इलाज के दौरान मौत हो गयी.
जानकारी के अनुसार मसौढ़ी पटना- गया मुख्य सड़क स्टेट हाइवे-1 के धनरूआ थाना स्थित बीर बाजार में विक्रेता खुबल यादव मार्केट के पहले तल्ले की रेलिंग के पास बैठा था. इसी दौरान एक बाइक से दो युवक आकर मार्केट के पास रुके. दोनों युवक हेलमेट पहन रखा था. इसी बीच एक युवक मार्केट के बाहर सीढ़ी से ऊपर चढ़ा. उस समय खुबल यादव को लगा कि कोई मार्केट वाला दुकानदार आया है. युवक ने डीलर के पास पहुंचा और पिस्टल सटाकर एक गोली मार दी. इसके बाद वह वहीं गिर गये. गोली मारने के बाद बदमाश फायरिंग करते हुए भाग निकले.
गोली की आवाज सुन आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंच गये. लोगों ने गंभीर हालत में एक निजी वाहन से पटना भेजा. पटना के एक निजी नर्सिंग में उपचार के भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. घटना के बाद से बीर बाजार में तनाव की स्थिति बनी हुई है. घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की जांच शुरू कर दी है. बताया जा रहा है कि विगत दो वर्षों से वह धनरूआ के बीर बाजार में एक मार्केट सह मकान बना लिया था और यही परिवार के साथ रहता था. गांव के कुछ लोगों से मृतक का विवाद चला आ रहा था. आशंका है कि उसी विवाद में हत्या हुई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




