ePaper

Bihar Weather Today: बिहार के इन 10 जिलों में आसमान से बरसेगी आफत, IMD ने जारी किया वज्रपात और तेज तूफान का अलर्ट

Updated at : 24 Jun 2025 1:34 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar Weather Today

Bihar Weather Today (सांकेतिक तस्वीर )

Bihar Weather Today: बिहार में मानसून की एंट्री के साथ ही मौसम ने रौद्र रूप धारण कर लिया है. मौसम विभाग ने 10 जिलों में वज्रपात, तेज आंधी और भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. कई जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट लागू कर दिया गया है.

विज्ञापन

Bihar Weather Today: बिहार में मानसून की बारिश ने इस हफ्ते रफ्तार पकड़ ली है. लगातार हो रही बारिश के बीच मौसम विभाग ने 10 से अधिक जिलों में वज्रपात और आंधी-तूफान की संभावना जताई है. इसके चलते कई जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी कर दिया गया है.

इन जिलों में IMD ने जारी किया भारी बारिश का अलर्ट

मंगलवार को पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, मधुबनी और सुपौल में अति भारी बारिश की चेतावनी दी गई है. इसके अलावा गोपालगंज, शिवहर, सिवान, सारण, बक्सर, भोजपुर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, जमुई, बांका, मुंगेर, भागलपुर और खगड़िया जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.

कई जिलों में सामान्य से अधिक बारिश का पूर्वानुमान

पूर्णिया, किशनगंज, अररिया, मुजफ्फरपुर और दरभंगा में सामान्य से अधिक बारिश हो सकती है. वहीं, पटना, बेगूसराय, नालंदा, जहानाबाद, शेखपुरा, गया और नवादा में भी मौसम विभाग ने वज्रपात के साथ बारिश का अनुमान लगाया है.

कहां-कहां येलो अलर्ट जारी हुआ?

पूर्वी चंपारण, मुजफ्फरपुर, रोहतास, समस्तीपुर, सीतामढ़ी और कैमूर जैसे जिलों में मंगलवार की दोपहर तक बारिश होने की संभावना है. इन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है, जहां तेज हवा, बिजली गिरने और हल्की से मध्यम बारिश की आशंका जताई गई है.

Also Read: बिहार के प्राइवेट स्कूलों में हुआ सरकारी शिक्षकों का ट्रांसफर, विभागीय गलती से मचा हड़कंप

सतर्क रहने की अपील

मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि बिजली गिरने के दौरान खुले में न रहें, मोबाइल और धातु की चीजों से बचें, और सुरक्षित स्थानों पर रहें. राज्य आपदा प्रबंधन विभाग भी अलर्ट मोड पर है.

विज्ञापन
Anshuman Parashar

लेखक के बारे में

By Anshuman Parashar

अंशुमान पराशर पिछले दो वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के लिए बिजनेस की लेटेस्ट खबरों पर काम कर रहे हैं. इसे पहले बिहार की राजनीति, अपराध पर भी इन्होंने खबरें लिखी हैं. बिहार विधान सभा चुनाव 2025 में इन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और विस्तृत राजनीतिक कवरेज किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन