Bihar Weather: बिहार में गर्मी का कहर! तापमान पहुंचा 41.4°C के पार, लू जैसी स्थिति से बेहाल लोग
Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 28 Mar 2025 6:33 AM
सांकेतिक तस्वीर
Bihar Weather: बिहार में गर्मी ने समय से पहले ही अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है. प्रदेश के कई जिलों में तापमान 40°C के पार पहुंच चुका है, जिससे लू जैसी स्थिति बन रही है. बक्सर में सबसे अधिक 41.4°C दर्ज किया गया.
Bihar Weather: बिहार में गर्मी ने समय से पहले ही अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है. प्रदेश के कई जिलों में अधिकतम तापमान 40°C के पार पहुंच गया है, जिससे दोपहर में लू जैसी स्थिति महसूस की जा रही है. राजधानी पटना सहित दक्षिण बिहार के जिलों में आने वाले दिनों में और अधिक गर्मी बढ़ने की संभावना है.
मौसम विज्ञान केंद्र, पटना के अनुसार, अगले 2-3 दिनों में दक्षिणी और पश्चिमी बिहार के कई हिस्सों में गर्म हवाएं चल सकती हैं, जिससे तापमान में 3°C तक की वृद्धि हो सकती है. राज्य के कुछ हिस्सों में 30 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का भी अनुमान है.
बक्सर में सबसे अधिक तापमान, कई जिले 40°C के करीब
27 मार्च को बिहार का सबसे गर्म जिला बक्सर रहा, जहां पारा 41.4°C तक पहुंच गया. इसके अलावा, खगड़िया (40.6°C), जीरादेई (40°C), औरंगाबाद (39.7°C), शेखपुरा (39.6°C), मधुबनी (39.5°C), गोपालगंज (39.1°C) और गया, जमुई व बांका (39°C) में भी तेज गर्मी दर्ज की गई.
राज्य में न्यूनतम तापमान भी लगातार बढ़ रहा है. सबसे अधिक न्यूनतम तापमान 25.7°C दर्ज किया गया, जबकि शेखपुरा में न्यूनतम तापमान 15.5°C रिकॉर्ड किया गया.
गर्म हवाओं से नहीं मिलेगी राहत
मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ और ऊपरी वायुमंडलीय परिवर्तन के चलते गर्मी तेजी से बढ़ रही है. मध्य पाकिस्तान और उसके आसपास ऊपरी हवा का चक्रवात बना हुआ है, जिससे बिहार सहित उत्तर भारत में तापमान बढ़ रहा है.
अगले कुछ दिनों के लिए मौसम पूर्वानुमान:
- 38-40°C तक तापमान: पटना, गया, औरंगाबाद, बक्सर, भोजपुर, सीवान, सारण, नालंदा, नवादा, जमुई, बांका, रोहतास, जहानाबाद और अरवल में.
- 34-36°C तक तापमान: राज्य के अन्य हिस्सों में.
- तेज हवाएं: अधिकतर जिलों में 30 किमी/घंटा तक की गति से चल सकती हैं.
- रात का तापमान: अगले 2-3 दिनों में 3°C तक बढ़ सकता है.
बिहार में गर्मी की मार, एहतियात बरतें
गर्मी की शुरुआत होते ही लू का खतरा बढ़ गया है. डॉक्टरों की सलाह है कि तेज धूप में बाहर निकलने से बचें, हल्के और सूती कपड़े पहनें, ज्यादा पानी पिएं और बाहर जाते समय सिर को ढककर रखें. बिहार में भीषण गर्मी का यह सिलसिला अप्रैल-मई में और तेज होने की संभावना है. अगले कुछ दिनों में प्रदेशवासियों को गर्मी से कोई राहत मिलने के आसार नहीं हैं.
Also Read: चर्चे में है बिहार के इस मजदूर का प्रेम विवाह, इंटर रिजल्ट और इंस्टाग्राम का है गजब कनेक्शन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










