Bihar Weather: बिहार @44 डिग्री गर्मी! इन जिलों में 'हीट वेव' का अलर्ट, अब प्रचंड लू चलेगी...

Updated at : 22 Apr 2025 1:36 PM (IST)
विज्ञापन
bihar weather news

बिहार का मौसम (सांकेतिक)

Bihar Weather: बिहार का मौसम अब सख्त होने वाला है. कई जिलों में प्रचंड लू का अलर्ट है. मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि कई जिलों में तापमान 42 डिग्री के पार जा सकता है. जानिए क्या है वेदर रिपोर्ट

विज्ञापन

Bihar Weather: बिहार का मौसम फिर एकबार अपने सख्त तेवर में है. बिहार में लू की मार शुरू होने वाली है. कई जिलों का तापमान 40 डिग्री के पार जाने लगा है. मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आने वाले दिनों में प्रचंड लू की दस्तक दिख सकती है. अगले तीन दिनों तक आसमान अंगारे उगलेंगे. कई जिलों में ‘हीट वेव’ की चेतावनी जारी की गयी है.

बिहार में 44 डिग्री तक चढ़ा रह सकता है पारा

बिहार मौसम सेवा केंद्र के अनुसार, औरंगाबाद, अरवल, गया, कैमूर, रोहतास, बक्सर, भोजपुर और जहानाबाद जिले के कई हिस्सों में तापमान अगले दो दिनों के अंदर 42 से 44 डिग्री तक रह सकता है. आद्रता 10 से 20 प्रतिशत रहने के कारण हीट वेव की स्थिति बने रहने की संभावना है. जबकि पटना, बांका, लखीसराय, मुंगेर, भागलपुर, मुजफ्फरपुर, वैशाली, दरभंगा, बेगूसराय, खगड़िया, समस्तीपुर, नालंदा, नवादा और शेखपुरा में भी प्रचंड गर्मी पड़ेगी.

वेदर रिपोर्ट

ALSO READ: बिहार का नक्सली अरविंद 4 साल पहले ही करवा रहा था अपना श्राद्ध, एनकाउंटर में ही लिखी थी मौत

बिहार में 42 डिग्री के पार गया तापमान

बिहार के कई जिलों का तापमान तेजी से भाग रहा है. IMD पटना के अनुसार, सोमवार को डेहरी का पारा 42.4 डिग्री दर्ज हुआ. गया और औरंगाबाद का भी तापमान 41 डिग्री से अधिक रहा. सासाराम, बक्सर और भोजपुर का पारा भी 40 डिग्री से पार गया.

रोहतास का तापमान 44 डिग्री

बिहार मौसम सेवा केंद्र के अनुसार रोहतास का तापमान 44 डिग्री रहा है.

वेदर रिपोर्ट

बिहार में प्रचंड गर्मी के संकेत

IMD पटना के अनुसार, बुधवार को बिहार के कई जिलों में प्रचंड गर्मी पड़ेगी. कोसी-सीमांचल के जिलों और भागलपुर,मुंगेर व आसपास के जिलों को थोड़ी राहत रहेगी. बाकि तमाम जिलों में रात में भी गर्मी व उमस का प्रकोप लोगों को झेलना पड़ सकता है. जबकि एकदिन बाद गुरुवार को बिहार के सभी जिलों में प्रचंड गर्मी का सामाना लोगों को करना पड़ सकता है.

विज्ञापन
ThakurShaktilochan Sandilya

लेखक के बारे में

By ThakurShaktilochan Sandilya

डिजिटल मीडिया का पत्रकार. प्रभात खबर डिजिटल की टीम में बिहार से जुड़ी खबरों पर काम करता हूं. प्रभात खबर में सफर की शुरुआत 2020 में हुई. कंटेंट राइटिंग और रिपोर्टिंग दोनों क्षेत्र में अपनी सेवा देता हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन