Bihar Weather: 13 और 14 अगस्त को इन जिलों में होगी भयंकर बारिश, IMD ने जारी की चेतावनी

Author :Preeti Dayal
Published by :Preeti Dayal
Updated at :12 Aug 2025 1:28 PM
विज्ञापन
Bihar Weather heavy rain in districts on 13th and 14th August IMD warning

सांकेतिक तस्वीर

Bihar Weather: बिहार में मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है. इस बीच पटना मौसम विभाग की ओर से 13 और 14 अगस्त को कई जिलों में भयंकर बारिश की चेतावनी जारी कर दी गई है. इस दौरान बादल गरजने और ठनका गिरने की भी संभावना जताई गई. ऐसे में लोगों से सावधान रहने की अपील भी की गई है.

विज्ञापन

Bihar Weather: बिहार के कई जिलों में रुक-रुक कर बारिश हो रही है. इस बीच पटना मौसम विभाग की तरफ से 13 और 14 अगस्त को बिहार के कई जिलों में भयंकर बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग के मुताबिक, 13 अगस्त को पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज और सीवान में भयंकर बारिश की चेतावनी है, इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया. जबकि पूर्वी चंपारण, समस्तीपुर, किशनगंज, खगड़िया और मुंगेर में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. 21 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया.

14 अगस्त को इन जिलों में अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, 14 अगस्त को 25 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया. साथ ही कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, गया और नवादा में भारी बारिश की चेतावनी भी जारी की गई है. इन जिलों में बादल गरजने और ठनका गिरने की संभावना जताई गई है. ऐसे में लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है. खासकर किसानों को खुले में नहीं रहने की सलाह दी गई. ऐसी स्थिति को देखते हुए आपदा प्रबंधन विभाग भी हाई अलर्ट मोड में है.

इन जिलों में अगले कुछ घंटों में होगी बारिश

इस बीच आपदा प्रबंधन विभाग की तरफ से 7 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सिवान, सीतामढी, शिवहर, मुजफ्फरपुर और मुंगेर जिले में अगले दो से तीन घंटे में जोरदार बारिश की चेतावनी जारी की गई है. इस दौरान मेघगर्जन और वज्रपात की भी संभावना जताई गई. साथ ही लोगों से घर से बाहर नहीं निकलने की अपील की गई.

नदियों का बढ़ रहा जलस्तर

दूसरी तरफ लगातार हो रही जोरदार बारिश के कारण नदियां उफान पर है. गंगा, कोसी, गंडक, पुनपुन, फल्गु, सोन समेत कई नदियां रौद्र रूप में है. लगातार बढ़ते जलस्तर के कारण बाढ़ की स्थिति आ गई है. कई जगह बाढ़ का पानी आ जाने के कारण लोगों को उनका घर तक छोड़ना पर रहा. लोग दिन-रात भय के साए में गुजारने के लिए मजबूर हैं.

Also Read: Bihar Free Electricity: अब फ्री बिजली के बाद घर-घर मुफ्त सोलर पैनल भी लगवाएगी सरकार, संवाद में सीएम नीतीश से क्या बोले लोग?

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन