ePaper

Bihar Weather: गर्म हो रहा पटना, जहरीली हुई हवा, डार्क जोन में राजधानी के कई इलाके

Updated at : 05 Feb 2025 6:02 AM (IST)
विज्ञापन
Bihar Weather

Bihar Weather

Bihar Weather: बिहार की राजधानी पटना में कार्बन डाइऑक्साइड (CO2) के स्तर में चिंताजनक वृद्धि देखी जा रही है, जो कुछ स्थानों पर वैश्विक औसत से भी अधिक है.

विज्ञापन

Bihar Weather: यूएनडीपी सर्वेक्षण रिपोर्ट के अनुसार राजधानी के कई इलाकों में कार्बन डाइ ऑक्साइड (CO2) की मात्रा 900 पीपीएम (पार्ट्स ऑफ गैस पर मिलियन) के पार चली गयी है. यह गंभीर स्थिति की ओर इशारा करती है. यह वैश्विक औसत से बहुत अधिक है. वायुमंडल में कार्बन डाइ ऑक्साइड की उच्च सांद्रता वातावरण को गर्म करती है. रिपोर्ट बताती है कि जून 2024 में शहर के समनपुरा इलाके में कार्बन डाइ ऑक्साइड की सांद्रता 440.9 पीपीएम थी, जो 29 जनवरी, 2025 को बढ़ कर 940.8 पीपीएम हो गयी है.

जहरीली हुई पटना की हवा

गांधी मैदान के पास इसकी सांद्रता 515.4 पीपीएम रही. मैनपुरा में यह 493.7 पीपीएम थी. किदवईपुरी में 490.6, तारामंडल में 480.7, अशोक नेताजी पथ-बालापुर में 446.4, रुकनपुरा में 445.3 और श्री कृष्णपुरम-दानापुर में 437.2 पीपीएम से अधिक सांद्रता दर्ज की गयी है. यूएनडीपी की रिपोर्ट पर प्रदूषण विशेषज्ञों ने बताया कि कार्बन डाइ ऑक्साइड की उच्च सांद्रता चिंता का विषय है. हालांकि बिहार प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों ने इस रिपोर्ट की विश्वसनीयता पर सवाल उठाये हैं. ज्ञात हो कि यूएनडीपी ने सात जून, 2024 से 29 जनवरी, 2025 तक पटना में वायु प्रदूषण और ग्रीनहाउस का सर्वेक्षण किया था.

बिहार में एक बार फिर से चलेगी सर्द पछुआ

बिहार का मौसम अगले 48 घंटे के बाद फिर एक बार करवट ले सकता है. सोमवार से सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ के असर से छह फरवरी की शाम या सात फरवरी से बिहार के तापमान में तीन से चार डिग्री तक की गिरावट दर्ज हो सकती है. इस दौरान प्रदेश में तेज गति से पछुआ हवा चलने का पूर्वानुमान है. इससे राज्य के वातावरण में कुछ अधिक ठंडक महसूस किये जाने के संभावना है. आइएमडी पटना ने एक अन्य पूर्वानुमान में बताया है कि आठ फरवरी को एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है. इसके प्रभाव से उस समय भी मौसम में कुछ फिर बदलाव हो सकता है.

Also Read: Bihar Crime: पटना में सड़क हादसा निकला ट्रिपल मर्डर का मामला, पति-पत्नी सहित तीन लोगों की हुई थी हत्या

विज्ञापन
Radheshyam Kushwaha

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. ज्योतिष शास्त्र, व्रत त्योहार, राशिफल के आलावा राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों को लिखने में रुचि हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन