Bihar Weather: बिहार के इन जिलों में 3 दिन बाद होगी भारी बारिश, अगले तीन घंटे के लिए यहां भी अलर्ट जारी...
Published by : ThakurShaktilochan Sandilya Updated At : 07 Sep 2025 4:05 PM
बारिश (File)
Bihar Weather: बिहार के कई जिलों में अगले तीन घंटे में बारिश का अलर्ट जारी हुआ है. तीन दिन बाद कई जिलों में भारी बारिश का भी अलर्ट किया गया है. पूर्णिया और चंपारण समेत जानिए किन जिलों का मौसम बिगड़ेगा.
Bihar Weather: बिहार का मौसम लगातार करवट बदल रहा है. कहीं गर्मी तो कहीं बारिश ने दस्तक दी है. मौसम विभाग ने रविवार की शाम के लिए कई जिलों में अलर्ट जारी किया है. गोपालगंज, सिवान, नवादा, मुजफ्फरपुर समेत आधा दर्जन से अधिक जिलों में बारिश की संभावना देखते हुए चेतावनी जारी की गयी है. वहीं अगले पांच दिनों के अंदर किन जिलों में भारी बारिश के आसार हैं, इसके बारे में भी बताया है.
रविवार की शाम के लिए अलर्ट जारी
IMD पटना ने रविवार की शाम के लिए पूर्वी चंपारण, शिवहर, मुजफ्फरपुर, गोपालगंज, सिवान, समस्तीपुर, नवादा, लखीसराय और दरभंगा के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. इन जिलों के कुछ हिस्सों में शाम तक बारिश और वज्रपात के आसार हैं. लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गयी है.
ALSO READ: बिहार में रिश्वत की डिमांड पर लोग निगरानी को कर रहे कॉल, अगस्त तक पकड़े जा चुके 72 घूसखोर
11 और 12 सितंबर को भारी बारिश का अलर्ट
IMD पटना ने 11 सितंबर को पूरे बिहार में येलो अलर्ट जारी किया है. आकाशीय बिजली गिरने को लेकर इस दिन हर जिले में अलर्ट किया गया है. वहीं पूर्वी और पश्चिम चंपारण, गोपालगंज, सुपौल, अररिया, किशनगंज जिले के कई हिस्सों में गुरुवार के दिन भारी बारिश होने की संभावना है. जबकि शुक्रवार केा भी सीतामढ़ी, शिवहर, पूर्वी और पश्चिमी चंपारण, किशनगंज , पूर्णिया और कटिहार जिले में भयंकर बारिश के आसार हैं. येलो अलर्ट जारी हुआ है.
मौसम #चेतावनी #बिहार #दिन-1 से दिन-7 तक pic.twitter.com/Sj1F4LfFOQ
— Mausam Bihar- IMD Patna (@imd_patna) September 7, 2025
कल का मौसम कैसा रहेगा
बिहार में कल का मौसम कैसा रहेगा, इसकी भी जानकारी दी गयी है. सोमवार को मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, समस्तीपुर, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, मुंगेर, बांका, जमुई में मौसम सामान्य रहेगा. जबकि अन्य जिलों में आकाशीय बिजली गिरने को लेकर सतर्क किया गया है. इन जिलों में येलो अलर्ट जारी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ThakurShaktilochan Sandilya
डिजिटल मीडिया का पत्रकार. प्रभात खबर डिजिटल की टीम में बिहार से जुड़ी खबरों पर काम करता हूं. प्रभात खबर में सफर की शुरुआत 2020 में हुई. कंटेंट राइटिंग और रिपोर्टिंग दोनों क्षेत्र में अपनी सेवा देता हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










