ePaper

Bihar Weather: आज नवरात्रि के सातवें दिन जमकर बरसेगा बादल, बिहार के इन 5 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

Updated at : 09 Oct 2024 7:30 AM (IST)
विज्ञापन
bihar weather news| Bihar Weather: Effect of Cyclone Dana in Bihar, there will be heavy rain in these 5 districts of Bihar

Bihar Weather: बिहार में मौसम ने एक बार फिर करवट बदला है. आज 5 जिलों में बारिश और आकाशीय बिजली का अलर्ट जारी किया गया है. इसके अलावा अन्य जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा. इस दौरान अधिकतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है.

विज्ञापन

Bihar Weather: बिहार में मौसम ने एक बार फिर करवट बदला है. आज 5 जिलों में बारिश और आकाशीय बिजली का अलर्ट जारी किया गया है. इसके अलावा अन्य जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा. इस दौरान अधिकतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है. सबसे गर्म जिला की बात करें तो पिछले 24 घंटे में बेगूसराय टॉप पर रहा है. जहां का अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. वहीं, पटना का अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है.

इन जिलों में बारिश होने की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार, पुरवा हवा के कारण प्रदेश के कुछ हिस्सों में मानसून सक्रिय है. जिसके कारण कुछ जगहों पर बादल के साथ छिटपुट बारिश होने की संभावना है. बिहार के कुछ हिस्सों से मानसून की विदाई शुरू हो चुकी है. इसमें गोपालगंज, सीवान, बक्सर, आरा, औरंगाबाद, रोहतास, कैमूर और गोपालगंज शामिल है. अगले 3 से 4 दिनों में बिहार से मानसून की विदाई हो जाएगी.

Also Read: बिहार में नवजात को मिलेगी निःशुल्क एंबुलेंस की सुविधा, इस योजना के तहत मिलेगा लाभ

पटना में गर्मी और उमस करेगी परेशान

पटना और इसके आसपास के इलाकों में आज दिन में धूप खिली रहेगी. इस वजह से लोगों को हल्की गर्मी और उमस का एहसास होगा. जबकि, शाम होते ही पुरवा के कारण बादल छाए रहने से मौसम सामान्य बना रहेगा. पुरवा हवा के प्रवाह से रात के तापमान में गिरावट आएगी.

राज्य में अब तक 20 प्रतिशत कम बारिश

1 जून से अब तक राज्य में 20 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई है. सारण जिले में 53 प्रतिशत, वैशाली 49, मुजफ्फरपुर 46 और समस्तीपुर में 44 प्रतिशत कम बारिश हुई है. ये तीनों जिले आसपास ही हैं. यानी गंगा के मैदानी क्षेत्र में कम बारिश हुई है.

ये वीडियो भी देखें

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन