अब नहीं होगी लापरवाही, सरकारी ड्राइवरों की मेगा ट्रेनिंग, सड़क सुरक्षा पर सरकार का मास्टर प्लान
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 17 Nov 2025 6:44 PM
बिहार परिवहन विभाग
Bihar Transport Department: बिहार परिवहन विभाग ने सभी सरकारी वाहन चालकों के लिए सड़क सुरक्षा और सुरक्षित ड्राइविंग पर विशेष प्रशिक्षण अभियान शुरू किया है. विश्वेशरैया भवन में आयोजित इस कार्यक्रम में चालकों को यातायात नियम, संकेत और सुरक्षित ड्राइविंग तकनीकें आसान तरीके से सिखाई गईं, ताकि दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके.
Bihar Transport Department: बिहार परिवहन विभाग ने सोमवार को पटना में विश्वेशरैया भवन में एक ट्रेनिंग कार्यक्रम आयोजित किया. इसमें बड़ी संख्या में सरकारी वाहन चालकों ने हिस्सा लिया. इस ट्रेनिंग में उन्हें सड़क सुरक्षा, ट्रैफिक रूल्स, संकेतों और सेफ ड्राइविंग के आसान तरीके बताए गए. यह ट्रेनिंग, इंस्टीट्यूट ऑफ ड्राइविंग ट्रेनिंग रिसर्च बिहार ने करवाया.
स्टेट ट्रांसपोर्ट कमिश्नर बोले- फेज वाइज दी जाएगी ट्रेनिंग
स्टेट ट्रांसपोर्ट कमिश्नर आशुतोष द्विवेदी ने बताया कि बिहार के सभी सरकारी वाहन चालकों को फेज वाइज यह ट्रेनिंग दी जाएगी ताकि वे सही से ड्राइविंग कर सके और रोड सेफ्टी से जुड़े नए नियमों को समझ सकें. पहले से ही नियम तोड़ने वालों को भी ऐसे ही ट्रेनिंग दिए जा रहे हैं.
आशुतोष द्विवेदी ने कहा कि सड़क सुरक्षा सरकार की प्राथमिकता है. दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए नियमों की समझ और यातायात संकेतों का पालन बहुत जरूरी है. इसलिए ऐसे कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जा रहे हैं.
आशुतोष द्विवेदी ने बताया कि महिलाओं को बढ़ावा देने के लिए पिंक बस सेवा में महिला चालक और कंडक्टर को प्राथमिकता दी जा रही है, ताकि महिलाओं को रोजगार और सुरक्षित यात्रा दोनों मिल सके.
ट्रेनिंग के दौरान विशेषज्ञों ने वीडियो, उदाहरण और इंटरैक्टिव सेशन के माध्यम से चालकों को ट्रैफिक संकेत, गति सीमा, लेन ड्राइविंग, ओवरटेकिंग, जेब्रा क्रॉसिंग और अन्य नियमों की जानकारी दी.
बिहार चुनाव की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
ट्रेनिंग की मुख्य बातें
- सड़क सुरक्षा के नियम
- ट्रैफिक संकेतों की पहचान
- आपात स्थिति में सुरक्षित ड्राइविंग
- ड्राइविंग के दौरान सावधानियां
- सीट बेल्ट-हेलमेट का उपयोग
- ओवरस्पीडिंग और लेन ड्राइविंग से संबंधित जानकारी
इसे भी पढ़ें: Patna DM ने जारी किया आदेश, सभी अधिकारियों की छुट्टी रद्द, नई सरकार के गठन की तैयारी तेज
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










