ePaper

Shravani Mela 2025: बाबा के भक्तों के लिए रेल तैयार! सुल्तानगंज-देवघर रूट पर चलेंगी ये स्पेशल ट्रेनें, देखें लिस्ट

Updated at : 14 Jun 2025 7:54 AM (IST)
विज्ञापन
bihar train news| These special trains will run on Sultanganj-Deoghar route during Shravani fair, see list

ट्रेन की सांकेतिक फोटो

Shravani Mela: श्रावणी मेले को लेकर रेलवे ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए कमर कस ली है. सुल्तानगंज और देवघर जाने वालों के लिए विशेष ट्रेनों का संचालन किया जाएगा, साथ ही कई एक्सप्रेस ट्रेनों का अस्थायी ठहराव भी सुल्तानगंज स्टेशन पर होगा. यात्रियों की भीड़ को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने मेडिकल, सुरक्षा और गाइडेंस की विशेष व्यवस्था की है.

विज्ञापन

Shravani Mela: सावन मास के पवित्र श्रावणी मेले को लेकर रेलवे ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं. हर साल की तरह इस बार भी लाखों श्रद्धालु सुल्तानगंज से जल लेकर देवघर के बाबाधाम मंदिर तक लगभग 105 किलोमीटर की यात्रा करते हैं. इस भारी भीड़ को ध्यान में रखते हुए पूर्व रेलवे ने विशेष ट्रेनों के संचालन और कई प्रमुख ट्रेनों के अस्थायी ठहराव की व्यवस्था की है.

रेलवे की ओर से जारी सूचना के अनुसार, 11 जुलाई से 9 अगस्त तक जमालपुर-सुल्तानगंज श्रावणी मेला पैसेंजर स्पेशल (03480/03479) प्रतिदिन चलेगी. यह ट्रेन जमालपुर से सुबह 9:05 बजे रवाना होकर 10:45 बजे सुल्तानगंज पहुंचेगी. वापसी में 11:15 बजे सुल्तानगंज से चलकर 12:40 बजे जमालपुर लौटेगी.

इसके अलावा, 13 जुलाई से 10 अगस्त तक हर रविवार को जमालपुर-देवघर पैसेंजर स्पेशल (03442/03441) चलाई जाएगी. यह ट्रेन सुबह 5:10 बजे जमालपुर से रवाना होकर 10:10 बजे देवघर पहुंचेगी और शाम 3:45 बजे वापस देवघर से चलकर रात 10:05 बजे जमालपुर पहुंचेगी.

देवघर-गोड्डा पैसेंजर स्पेशल (03444/03443) भी इसी अवधि में प्रत्येक रविवार को चलाई जाएगी, जो सुबह 10:45 बजे देवघर से रवाना होकर दोपहर 12:40 बजे गोड्डा पहुंचेगी. वापसी में गोड्डा से 1:15 बजे रवाना होकर 3:05 बजे देवघर पहुंचेगी.

श्रद्धालुओं की भीड़ को ध्यान में रखते हुए पूर्व रेलवे ने गया-कामाख्या एक्सप्रेस, यशवंतपुर-भागलपुर अंग एक्सप्रेस, भागलपुर-अजमेर एक्सप्रेस, मालदा टाउन-आनंद विहार एक्सप्रेस सहित कुल 8 प्रमुख ट्रेनों का सुल्तानगंज में दो मिनट का अस्थायी ठहराव देने का निर्णय लिया है.

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा के दौरान सुरक्षा नियमों का पालन करें और स्टेशन पर बनाए गए विशेष काउंटर, पेयजल, चिकित्सा और गाइडेंस सुविधा का लाभ उठाएं. इस वर्ष श्रावणी मेला 22 जुलाई से शुरू होकर पूरे सावन मास तक चलेगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है.

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन