Bihar Train News: बिहार के 8 स्टेशनों से चलेगी अमृत भारत एक्सप्रेस, कंफर्म टिकट मिलने का झंझट खत्म
Published by : Preeti Dayal Updated At : 28 Aug 2025 12:17 PM
अमृत भारत ट्रेन
Bihar Train News: बिहार के 8 स्टेशनों से अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है. इन ट्रेनों का रैक 16 बोगियों का होगा. इनमें 8 स्लीपर और 8 जनरल बोगियां होंगी. इन ट्रेनों के चलने से यात्रियों के लिए कंफर्म टिकट का झंझट खत्म हो सकेगा.
Bihar Train News: त्योहारी सीजन में यात्रियों के लिए बेहद खास निर्णय लिया गया है. राज्य के पटना, गया, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दानापुर और पूर्णिया के साथ आठ स्टोशनों के लिए अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन चलाई जाएगी. इसकी प्रक्रिया अंतिम दौर में है. इन ट्रेनों के रैक भी तैयार हैं. हालांकि, परिचालन को लेकर समय और रास्ते की एनओसी की प्रक्रिया चल रही है.
एनओसी की प्रक्रिया जारी
दरअसल, एनओसी की प्रक्रिया पूरी होते ही ट्रेन का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया जाएगा. पूर्व मध्य रेलवे के एक अधिकारी की माने तो, इसकी योजना रेलवे बोर्ड के स्तर पर शुरू हो गई है. एक जोन से दूसरे जोन के बीच एनओसी की प्रक्रिया चल रही है. जानकारी के मुताबिक, इन ट्रेनों का रैक 16 बोगियों का होगा. इनमें आठ स्लीपर और आठ जेनरल बोगियां होंगी.
आसानी से मिल सकेगा कंफर्म टिकट
जानकारी के मुताबिक, इन ट्रेनों को इंदौर, सूरत, आनंद विहार, कोलकाता, हावड़ा, बेंगलुरू सहित देश के अन्य महानगरों के बीच चलाने की योजना है. इससे रेल ट्रैफिक आसान हो जाएगा. इसके अलावा कई बार यात्रियों को कंफर्म टिकट का झंझट झेलना पड़ता है, जो अब से नहीं होगा. आसानी से कंफर्म टिकट मिल सकेगा. साथ ही ट्रेन में आधुनिक सुविधाएं भी होंगी.
मुजफ्फरपुर के लिए 2 वंदे भारत ट्रेन
दूसरी तरफ मुजफ्फरपुर की बात करें तो, जिले को दो और वंदे भारत ट्रेन मिलने वाली है. इनमें से एक ट्रेन का परिचालन अयोध्या कैंट से पटना के बीच होगा. यह ट्रेन आयोध्या कैंट से खुलने के बाद अयोध्या धाम, बस्ती, गोरखपुर, सिसवा बाजार, बगहा, नरकटियागंज, बेतिया, सुगौली, बापूधाम मोतिहारी, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, पाटलिपुत्र होते हुए पटना तक जाएगी.
दूसरी वंदे भारत पूर्णिया-दानापुर के बीच
इसके अलावा दूसरी वंदे भारत ट्रेन का परिचालन पूर्णिया-दानापुर के बीच होगा. यह पूर्णिया से मधेपुरा, सहरसा, खगड़िया, हसनपुर रोड, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, पाटलिपुत्र होकर दानापुर तक जाएगी. हालांकि, दोनों ट्रेनों को लेकर अब तक शेड्यूल तय नहीं किया गया है. लेकिन, जल्द ही शेड्यूल तैयार कर परिचालन शुरू कर दिया जाएगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










