Bihar Train News: यात्रियों के लिए खुशखबरी! गरीब रथ समेत इन 12 प्रमुख ट्रेनों को नए स्टेशनों पर मिला ठहराव

Updated:
विज्ञापन
Bihar Train News| These 12 trains including Garib Rath got stoppage at new stations

सांकेतिक तस्वीर

Bihar Train News: पूर्व मध्य रेलवे ने यात्रियों को बड़ी राहत दी है. अब 12 प्रमुख ट्रेनों को विभिन्न स्टेशनों पर नया ठहराव मिलेगा. यह सुविधा 3 सितंबर 2025 से लागू होगी, जिससे मुजफ्फरपुर, दरभंगा, बरौनी समेत कई जिलों के यात्रियों को सीधा लाभ पहुंचेगा और छोटे स्टेशनों से कनेक्टिविटी और बेहतर होगी.

विज्ञापन

Bihar Train News: पूर्व मध्य रेलवे ने यात्रियों की सुविधा और बेहतर कनेक्टिविटी को ध्यान में रखते हुए एक अहम फैसला लिया है. अब 12 प्रमुख ट्रेनों को विभिन्न स्टेशनों पर अतिरिक्त ठहराव दिया गया है. यह व्यवस्था 3 सितंबर 2025 से लागू होगी. इससे मुजफ्फरपुर, दरभंगा, बरौनी सहित कई जिलों के यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा. मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया कि इस निर्णय से छोटे स्टेशनों के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी और यात्रा और अधिक सहज हो जाएगी.

प्रयागराज-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस का अब कप्तानगंज स्टेशन पर ठहराव

सबसे पहले प्रयागराज-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस (12538) 3 सितंबर से कप्तानगंज स्टेशन पर 12:38 बजे रुकेगी, जबकि इसकी रिवर्स ट्रेन (12537) मुजफ्फरपुर-प्रयागराज एक्सप्रेस 4 सितंबर से 00:48 बजे कप्तानगंज में ठहरेगी. इसी तरह आनंद विहार-मुजफ्फरपुर गरीब रथ एक्सप्रेस (12212) 4 सितंबर से बस्ती स्टेशन पर 09:17 बजे का ठहराव पाएगी, जबकि इसकी वापसी ट्रेन (12211) 5 सितंबर से रात 23:51 बजे बस्ती में रुकेगी.

दरभंगा-अहमदाबाद साबरमती एक्सप्रेस को भी मिला ठहराव

दरभंगा-अहमदाबाद साबरमती एक्सप्रेस (19166) को भी नया ठहराव दिया गया है. यह ट्रेन 3 सितंबर से सरायमीर स्टेशन पर 14:25 बजे रुकेगी, जबकि अहमदाबाद-दरभंगा साबरमती एक्सप्रेस (19165) 5 सितंबर से सुबह 07:40 बजे यहां ठहरेगी.

इन ट्रेनों को भी मिला नया ठहराव

इसके अलावा, दरभंगा-अमृतसर जननायक एक्सप्रेस (15211) 3 सितंबर से सिसवा बाजार स्टेशन पर रुकेगी. अमृतसर-पूर्णिया कोर्ट जनसेवा एक्सप्रेस (14618) 4 सितंबर से दुरौंधा स्टेशन पर ठहराव पाएगी. बरौनी-लखनऊ एक्सप्रेस (15203-15204) 4 सितंबर से मैरवा स्टेशन पर रुकेगी. वहीं बलसाड-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस (19051-19052) को 8 सितंबर से गाजीपुर सिटी स्टेशन पर ठहराव की सुविधा मिलेगी.

रेलवे प्रशासन का मानना है कि यह कदम न केवल यात्रियों की सहूलियत बढ़ाएगा बल्कि छोटे स्टेशनों से बड़े शहरों तक पहुंच आसान बनाएगा. यात्रियों ने इस फैसले का स्वागत किया है और इसे क्षेत्रीय विकास के लिहाज से बड़ा कदम माना है.

Also Read: पूर्णिया सम्मेलन में छाया NDA का नया नारा- मां का अपमान, नहीं सहेगा हिंदुस्तान…

विज्ञापन
अभिनंदन पांडेय

लेखक के बारे में

By अभिनंदन पांडेय

भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन